फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bsf assistant commander shot by pakistani snipers in pansar post kathua jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान सेना के दो जवान ढेर

Tue, 15 Jan 2019 01:09 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Jan 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
bsf assistant commander shot by pakistani snipers in pansar post kathua jammu kashmir
शहीद असिस्टेंट कमांडेंट विनय प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ कराने में नाकाम रहे पाकिस्तान ने फिर कायराना हरकत की है। पाकिस्तान ने मंगलवार को आईबी और एलओसी दोनों ही जगह सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान आईबी पर स्नाइपर शॉट से बीएसएफ का एक असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आईबी के हीरानगर सेक्टर की पानसर पोस्ट के नजदीक पेट्रोलिंग पार्टी पर सीमा पार से घात लगाकर हमला किया गया। स्नाइपर अटैक में बीएसएफ के सहायक कमांडेंट विनय प्रसाद घायल हो गए। उन्हें उपजिला अस्पताल हीरानगर में पहुंचाया गया, जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य अस्पताल सतवारी (जम्मू) ले जाया गया। वहां सहायक कमांडेंट शहीद हो गए। 
विज्ञापन

 


डीजी बीएसएफ और अन्य अधिकारियों ने जवान की शहादत को सलाम किया। शहीद विनय प्रसाद (नथुआ, सारण-बिहार) के रहने वाले थे। बीएसएफ की 19वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट विनय प्रसाद पानसर पोस्ट पर तैनात थे। रूटीन की ही तरह बुलेट प्रूफ वाहन में पेट्रोलिंग पार्टी अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 10:55 पर पेट्रोलिंग पार्टी वाहन से उतरी ही थी कि पाकिस्तान की अभियाल डोगरा पोस्ट से स्नॉइपर शॉट से बीएसएफ अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गए। पाकिस्तान की ओर से पानसर पोस्ट पर घात लगाकर की गई फायरिंग के बाद बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पहाड़पुर पोस्ट से मोर्चा खोल दिया। लगभग आधे घंटे तक पाकिस्तानी पोस्टों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई। सुबह लगभग साढ़े 11 बजे दोनों ओर से गोलाबारी थम गई। 

वहीं, एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी क्षेत्र में भारतीय लालेयाली पोस्ट को पाकिस्तानी सेना ने निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार सुबह 10.45 बजे फायरिंग शुरू कर दी। उस क्षेत्र में भारतीय सेना की आठ जैकलाई यूनिट तैनात है। दोनों तरफ  से फायरिंग दोपहर ढाई बजे तक जारी रही। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। मंगलवार को नौशेरा के कलाल सेक्टर में दोपहर 12:55 से 2:10 बजे तक पोखरा पोस्ट को निशाना बना कर गोलीबारी की।

लगातार तोड़ रहा सीजफायर

अपनी करतूत से मुकरा पाक
पाकिस्तान एक बार फिर अपनी कायराना करतूत से मुकर गया। बीएसएफ की ओर से दोपहर एक बजे पानसर पोस्ट के पिल्लर नंबर 14 पर कमांड स्तरीय फ्लैग मीटिंग बुलाई गई, जिसमें पाकिस्तान की ओर से पहुंचे 80 चिनाब रेंजर के अधिकारी उनकी ओर से की गई गोलाबारी से मुकर गए। 

गुरनाम सिंह के बाद विनय प्रसाद भी स्नाइपर शॉट के हुए शिकार
21 अक्टूबर, 2016 की सुबह बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह हीरानगर सेक्टर के बोबिया में पाकिस्तानी स्नाइपर शॉट से शहीद हो गए थे। इस घटना को आतंकी घुसपैठ में नाकामी के ठीक एक दिन बाद अंजाम दिया गया। गुरनाम सिंह ने अपनी पोस्ट की ओर आते पांच से छह आतंकियों को गोलाबारी कर वापस लौटने को मजबूर कर दिया था। मंगलवार की घटना को भी पाकिस्तान की हताशा से जोड़कर देखा जा रहा है। झज्जर कोटली मुठभेड़ के बाद घुसपैठ के सभी रूट पर निगरानी कड़ी होने के बाद पाकिस्तान आतंकियों को भारतीय सीमा में धकेलने में नाकामयाब रहा है। हालांकि आतंकियों की सीमा पार मौजूदगी और हलचल को लेकर पिछले कई माह से लगातार इनपुट मिलते रहे हैं। मंगलवार को स्नाइपर हमले में सहायक कमांडेंट विनय कुमार शहीद हो गए। 


पाकिस्तान लगातार हमले कर रहा
सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर के खड़ी करमाड़ा इलाके में गोलाबारी की थी। इससे पहले राजोरी जिले के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा की फारवर्ड पोस्ट पर तैनात जवान गत रविवार को पाकिस्तानी स्नाइपर शॉट से घायल हो गया था। शुक्रवार को नौशेरा के पुखरनी क्षेत्र में दो अलग-अलग आईईडी विस्फोट में सेना के एक मेजर और एक सिपाही शहीद हो गए थे, जबकि अन्य दो जवान घायल हो गए थे। इसी दिन सुंदरबनी में पाकिस्तानी सेना के स्नाइपर शाट से सेना के एक पोर्टर की भी मौत हो गई थी। वर्ष 2018 में 2936 सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं हुईं। यह पिछले 15 साल में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed