फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF arrested a terrorist along with weapons in Pargal, Jammu.

घुसपैठ कर साजिश रच रहा था अब्दुल खालिक: एमपी-5 गन के साथ जैश का आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग

Sat, 13 Dec 2025 11:24 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 13 Dec 2025 11:24 AM IST
सार

बीएसएफ ने परगवाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से राजोरी निवासी आतंकी अब्दुल खालिक को जर्मनी निर्मित एमपी-5 सबमशीन गन और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार कर घुसपैठ की साजिश नाकाम कर दी। पूछताछ में सामने आया है कि वह पाकिस्तान से आतंकी वारदात की तैयारी और सीमा की रेकी के लिए आया था, जबकि सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन
BSF arrested a terrorist along with weapons in Pargal, Jammu.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने परगवाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से आतंकी अब्दुल खालिक को जर्मनी निर्मित एमपी-5 सबमशीन गन के साथ दबोचा है। खालिक राजोरी का ही रहने वाला है और 2021 में वह सीमा पार कर पाकिस्तान चला गया था। सूत्रों का कहना है कि खालिक को जैश-ए-मोहम्मद ने आतंकी प्रशिक्षण दिया है। आतंकी वारदात के इरादे से उसने घुसपैठ की है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अब्दुल खालिक शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध हालात में घूमता दिखाई दिया। बीएसएफ के सतर्क जवानों ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से एमपी 5 सबमशीन गन, दस कारतूस, एक मैगजीन के साथ ही एक ड्रम मैगजीन (बेलनाकार मैगजीन) भी मिली है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार खालिक का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है। अब्दुल से पूछताछ में पता चला कि वह पाकिस्तान से घुसपैठ कर इस पार आया था। उसे सीमा की रेकी करनी थी। सीमा के पास छिपने के लिए मुफीद स्थान ढूंढ़ने और आतंकी मददगारों से संपर्क साधने की भी उसे जिम्मेदारी मिली थी। राजोरी का निवासी होने की वजह से उसे क्षेत्र की जानकारी भी है, इसीलिए उसे यह काम मिला था। आतंकियों की घुसपैठ करवाने के बाद वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की थी साजिश


बताया जा रहा है कि खालिक कुछ समय से घुसपैठ करने की फिराक में था। मौका मिलते ही उसने घुसपैठ तो की लेकिन बीएसएफ के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ के बाद जम्मू के खौड़ थाने की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के साथ केंद्रीय जांच एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं।

बता दें कि सुरक्षाबल पिछले 15 दिनों से जम्मू, कठुआ, सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के इलाकों में लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं। पुलिस और बीएसएफ संयुक्त रूप से पूरे इलाके को खंगाल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed