फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF alert before Amarnath Yatra, Operation Sindoor shakes the foundation of Pakistan

60 हमलों का 76 जवाब: अमरनाथ यात्रा से पहले बीएसएफ अलर्ट, ऑपरेशन सिंदूर से हिली पाकिस्तान की नींव

Tue, 27 May 2025 11:29 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 27 May 2025 11:29 AM IST
सार

बीएसएफ ने पाकिस्तान की ओर से 60 चौकियों पर हुए हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर 76 पाक चौकियों को निशाना बनाया। अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और घुसपैठ की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन
BSF alert before Amarnath Yatra, Operation Sindoor shakes the foundation of Pakistan
आपरेशन सिंदूर पर प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर’शुरू किया है। बीएसएफ के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से बीते दिनों उनकी 60 चौकियों पर हमला किया गया था, जिसके जवाब में बीएसएफ ने करारा पलटवार करते हुए पाकिस्तान की 76 चौकियों को निशाना बनाया।

विज्ञापन


बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि यह ऑपरेशन अब भी जारी है और सीमा पर 24 घंटे दिन-रात चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, खासकर 3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए।
विज्ञापन


हमारा प्रयास है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की घुसपैठ न हो और यात्रा शांतिपूर्ण व सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके। बीएसएफ पूरी तरह से तैयार है, हालांकि पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ऑपरेशन के तहत बीएसएफ ने नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नवीनतम निगरानी उपकरणों का उपयोग करके निगरानी और जवाबी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed