{"_id":"5a3ea2c54f1c1b86698c3766","slug":"brigadier-of-army-under-investigation-allegations-of-having-relations-with-a-kashmiri-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सेना के ब्रिगेडियर का कश्मीरी महिला से अवैध संबंध, मिलिट्री इंटेलीजेंस के सर्विलांस पर थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सेना के ब्रिगेडियर का कश्मीरी महिला से अवैध संबंध, मिलिट्री इंटेलीजेंस के सर्विलांस पर थी महिला
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 24 Dec 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की 15वीं कोर के एक ब्रिगेडियर के कश्मीरी महिला से अवैध रिश्ते पर सेना खफा है। सेना ने इस मामले में जांच का आदेश देते हुए ब्रिगेडियर को श्रीनगर सब एरिया से अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
ब्रिगेडियर आतंकवाद निरोधक आपरेशन से जुड़े ब्रिगेड की कमान संभालते रहे हैं। जिस महिला के साथ ब्रिगेडियर के संपर्क बताए जा रहे हैं वह कुछ समय से मिलिट्री इंटेलीजेंस के सर्विलांस पर थी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि महिला के खिलाफ मिलिट्री इंटेलीजेंस की नकारात्मक रिपोर्ट रही है। इस आधार पर ब्रिगेडियर पर नजर रखी जाने लगी। बताते हैं कि कुछ सबूत भी हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला के किसी आतंकी संगठन से संबंध तो नहीं थे। हालांकि, सेना की ओर से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।