{"_id":"66396ffe8e0f7d70950d52c8","slug":"bridge-unsafe-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100525-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुल असुरक्षित, वाहनों का आवागमन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुल असुरक्षित, वाहनों का आवागमन जारी
Tue, 07 May 2024 05:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 07 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम अखनूर के आदेशों की सुबह-शाम हो रही अवहेलना
अखनूर। अखनूर कस्बे में चिनाब दरिया के ऊपर स्थित पुराना लोहे का पुल भारी वाहनों के आवागमन के लिए असुरक्षित है। इसके बावजूद सुबह व शाम उस पुल से भारी वाहनों का आवागमन जारी है। भारी वाहनों के आवागमन को एसडीएम अखनूर लेखराज ने 3 अप्रैल 2024 को एक लिखित आदेश निकाल कर वर्जित किया था। एसडीएम अखनूर के आर्डर निकालने के कुछ दिनों तक उसका पालन किया गया, किंतु वर्तमान में पिछले काफी दिनों से सुबह व शाम के समय भारी वाहन असुरक्षित पुराने पुल से ही आते जाते हैं। इससे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने कई बार एसडीएम अखनूर को लिखित रुप में सूचित किया है कि अखनूर में चिनाब दरिया पर स्थित पुराना लोहे का पुल भारी वाहनों के आवागमन के लिए असुरक्षित है। लोक निर्माण विभाग के अभियंता के अनुसार पुल को बीचोबीच कई बार वेल्डिंग कर रिपेयर किया गया है और अब वह भारी वाहनों का भोज सहने में सक्षम नहीं है। भारी वाहनों खासकर बसों को अखनूर पुराने पुल से वर्जित करने के बाद बसें नए पुल से हनुमान चौक होते हुए निर्दोष चौक जाती थीं। दुकानदारों की मांग है कि बसों को बाजार के अंदर से जरूर लाया जाए और अगर लोहे का पुल असुरक्षित है तो नए पुल से होते हुए भी बसों को बस स्टैंड के मार्ग से लाया जाए।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।