फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bridge

चिनाब पुल की फिर टूटी प्लेटें

विज्ञापन
bridge
अखनूर। कसबे के चिनाब दरिया पर बुधवार को ऐतिहासिक स्टील ब्रिज की सात मेन प्लेटें फिर से टूट गईं। ऐन मौके पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने पुल से आवाजाही बंद कर दी। तीन दिन में दूसरी बार प्लेटें टूटी हैं। जम्मू-अखनूर रूट के वाहनों को कंक्रीट से बने नए पुल की ओर डायवर्ट कर दिया गया। क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत के लिए विशेष टीम को मरम्मत के लिए बुलाया गया। देर रात तक मरम्मत कार्य जारी था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह करीब 12 बजे ऐतिहासिक स्टील ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही पर पुल के मध्य फिर से प्लेटें टूटने की आवाजें आनी शुरू हो गईं। इस पर तीन प्लेटें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान तैनात पुलिस कर्मियों ने वाहनों की आवाजाही रोक दी। मौके पर जांच में पुल के मध्य सात प्लेट टूट पाई गईं। इस तरह से पुलिस कर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं पीडब्ल्यूडी के एईई रतन लाल की अगुवाई में टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया। पुल की प्लेटें बार-बार टूटने पर कोई निष्कर्ष न निकलने पर प्रशासन ने जम्मू से संबंधित विभाग के आरके मिश्रा की अगुवाई में टीम और चिनाब दरिया के इंदरी पतन परगवाल में बन रहे तीसरे पुल के विशेषज्ञ को मरम्मत के लिए बुलाया गया। देर रात पीडब्ल्यूडी की तरफ से पुल की मरम्मत पूरी नहीं हो सकी। इस कारण इस पुल से यातायात बंद रहा।
विज्ञापन

सोमवार को भी ब्रिज की प्लेटें टूटने पर वाहनों की आवाजाही पंद्रह घंट बंद रखी गई थी। पुल से रोज हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। पीडब्ल्यूडी के एईई रतन लाल ने बताया पुल की टूटी सात प्लेट में तीन अधिक क्षतिग्रस्त हुई हैं। बार-बार क्षतिग्रस्त होने की समीक्षा विशेषज्ञों की टीम सदस्यों से ली जाएगी। इसके बाद ही यातायात शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ब्रिज की दोपहर को फिर से प्लेटें टूटने पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। संबंधित अधिकारियों की टीम को मरम्मत के लिए बुलाया गया।
-गोपाल सिंह, एसडीएम
---
छह घंटे जाम में जूझे
ऐतिहासिक स्टील ब्रिज की सात प्लेटें के टूटने पर वाहनों की आवाजाही कंक्रीट पुल से होने पर छह घंटे जाम लगा रहा। जो दोपहर से शाम तक लगे जाम से वाहन चालकों और लोगों को बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ा। मौके पर पुलिस को भी जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed