{"_id":"5e7522e38ebc3e6faa49e6e8","slug":"bribe-jammu-city-news-jmu20641001","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामग्र के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, अकाउंट अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामग्र के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, अकाउंट अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शिक्षा विभाग में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (एक्सईएन) और अकाउंट अफसर रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। समग्र शिक्षा अभियान, रमसा डिविजन तीन और 4 जम्मू के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजिंदर कुमार और अकाउंट अफसर मोहम्मद फारूक अहमद को शुक्रवार एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दबोचा। इनके घर और कार्यालयों पर छापे मारे गए हैं। दोनों अधिकारी समग्र में हैं। दोनों अधिकारियों ने लंबे समय से लंबित बिलों का भुगतान जारी करने के लिए 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत ब्यूरो के पास की गई।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने फरवरी 2020 में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 29.97 लाख रुपये का निर्माण कार्य किया। यह पैसे मिल गए। इसके अलावा कुछ अन्य कार्य भी किया। जिसके 15 लाख के अन्य बिल बने। दोनों अधिकारियों ने बिलों का भुगतान रोक लिया। शिकायतकर्ता से कहा कि उसकी पहली पेमेंट का भी अभी दो फीसदी और 1.5 फीसदी कमीशन नहीं आया है। 15 लाख का बिल जारी करने के लिए 45 हजार की रिश्वत मांगी गई। शुक्रवार को टीमों ने इनके कार्यालय में छापा मारा और दोनों को रिश्वत लेते पकड़ लिया। इससे पहलेे टीम ने स्वतंत्र गवाह को साथ में रखकर ट्रैप टीम बनाई। दोनों के घरों पर ब्यूरो की टीम ने छापे मार कई तरह का रिकार्ड जब्त कर लिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।