{"_id":"6431d80c78f6513981024728","slug":"bribe-case-chief-plantation-officer-jammu-news-c-10-jam1008-88329-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विशेष सचिव के इशारे पर मुख्य बागवानी अधिकारी ने मांगी थी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विशेष सचिव के इशारे पर मुख्य बागवानी अधिकारी ने मांगी थी रिश्वत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विशेष सचिव के कहने पर मुख्य बागवानी अधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती और पदोन्नति करने के लिए रिश्वत मांगी थी। रकम लेने के लिए विशेष सचिव ने ही मुख्य बागवानी अधिकारी को कहा। इसके बाद लेन-देन का खेल शुरू हुआ। शिकायत करने वाला बागवानी विभाग में वरिष्ठ बागवानी अधिकारी पद पर तैनात है।
मुख्य बागवानी अधिकारी ने जो पैसे लेने थे, उसे विशेष सचिव तक पहुंचाना था। विशेष सचिव की तरफ से कहा जाता था कि कर्मचारी की पदोन्नति करनी है तो इतनी राशि लो। राशि मिलने के बाद कर्मचारी की तैनाती का काम शुरू होता था। यह सारी बातें सीबीआई जांच से सामने आई हैं। विभागीय सूत्रों से यह भी पता चला है कि दोनों अधिकारियों की शिकायत पहले भी विभाग के पास पहुंची थी। इस पर जांच चल रही है। वरिष्ठ बागवानी अधिकारी की शिकायत पर दोनों अधिकारियों को सीबीआई ने दबोचा और रिश्वत का खेल उजागर हुआ। शिकायतकर्ता अधिकारी को कहा गया था कि सुविधा अनुसार तैनाती की जाएगी। राशि का भुगतान जल्द करो।
निदेशालय व सचिवालय से रिपोर्ट तलब, एसीएस बोले -सख्त कार्रवाई होगी
वहीं, सीबीआई द्वारा 10 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोपी मुख्य बागवानी अधिकारी और अन्य बिचौलिये को गिरफ्तार करने के बाद देर शाम अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने निदेशालय और सचिवालय से रिपोर्ट मांगी। उन्होंने सख्त कार्रवाई अमल में लाने को कहा। अब रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी के घर के बाहर पसरा सन्नाटा
जम्मू के गंग्याल में मॉडल टाउन सेक्टर चार में रिश्वत के आरोपी अधिकारी के घर के बाहर माहौल शांत था। पड़ोसियों को शाम तीन बजे के बाद मामले का पता चला। हालांकि जैसे ही सीबीआई से जानकारी मीडिया तक पहुंची तो मीडिया कर्मी घर पहुंचे। मगर यहां पर परिवार के सदस्य मिलने नहीं आए और न ही गेट खोला। शाम साढ़े तीन बजे के बाद पड़ोसी भी चौक में एकत्रित होकर बातें करते रहे। इससे पहले शाम तीन बजे तक कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को कोई जानकारी नहीं थी। जैसे ही मीडिया कर्मियों के फोन उच्च अधिकारियों को आए तो उन्होंने देर शाम तक बात करने से किनारा किया।
इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं है। मीडिया से पता चला है। जानकारी मांगी गई है, उसके बाद ही कुछ कहा जाएगा।
- रामसेवक, निदेशक, बागवानी विभाग जम्मू
आरोपियों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभी तक जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है।
- अटल डुल्लू, अतिरिक्त विशेष सचिव, कृषि विभाग