फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   boy murdered in Rajouri jammu Rajouri jammu highway blocked

जम्मू-कश्मीर: युवक की निर्मम हत्या से सिहर उठा राजोरी, आक्रोशित लोगों ने जाम किया हाईवे

Wed, 11 Aug 2021 04:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 11 Aug 2021 04:37 PM IST
सार

राजोरी जिले में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों व इलाके के लोगों ने हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
boy murdered in Rajouri jammu Rajouri jammu highway blocked
हाईवे पर प्रदर्शन करते आक्रोशित परिजन व इलाके के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के राजोरी जिले में बुधवार को 28 वर्षीय युवक की उसके घर के अंदर अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। मृतक के घर से धारदार हथियार बरामद किया गया है। उधर, आक्रोशित परिजन व इलाके के लोग सड़क पर उतर आए और जम्मू-राजोरी हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


बता दें कि चकली गांव में देर रात अज्ञात हमलावर युवक के घर में घुस आए और अंकुश कुमार शर्मा पुत्र बचन कुमार शर्मा की हत्या कर दी। परिवार के लोगों ने शोर मचाया लेकिन वारदात को अंजाम देकर हत्यारे भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन परिवार के लोगों ने इलाके के अन्य लोगों के साथ मिलकर जम्मू-राजोरी हाईवे जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के लिए शव को कब्जे में लिया गया है। वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द ही पकड़ा जाएगा और कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed