फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   bowler got noc

महबूबा के हस्तक्षेप से कश्मीरी गेंदबाज को मिली एनओसी

Sat, 07 May 2016 10:30 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 07 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
bowler got noc
वीरेंद्र सहवाग के साथ महजूर अली सोफी - फोटो : Amar Ujala
जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) की अंदरूनी राजनीति के चलते एक युवा कश्मीरी गेंदबाज को एनओसी न दिए जाने का मामला मीडिया में आने के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इसमें हस्तक्षेप किया है।
विज्ञापन


उन्होंने जेकेसीए के प्रेसीडेंट इमरान रजा अंसारी, जो उनकी सरकार में मंत्री भी हैं, को एनओसी देने के लिए निर्देश दिए। एनओसी मिलने पर युवा खिलाड़ी ने ख़ुशी जताई।
विज्ञापन


कश्मीर घाटी के उभरते तेज गेंदबाज महजूर अली सोफी के इंग्लैंड के ईस्टर्न क्लब की ओर से क्रिकेट खेलने के लिए मांगी एनओसी से जेकेसीए द्वारा नकारे जाने पर यह मामला मीडिया में उछला था। आखिरकार मुख्यमंत्री ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और सोफी को एनओसी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला से बात करते हुए सोफी ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री आवास से फोन आया और कहा गया कि महबूबा मुफ्ती उनसे मिलना चाहती हैं। शनिवार को वे उनके घर गए और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सोफी से बात करने के बाद महबूबा मुफ्ती ने जेकेसीए के प्रेसीडेंट इमरान रजा अंसारी से बात की और उन्हें खिलाड़ी को एनओसी देने के लिए कहा।


सोफी के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा एंबेसी को भी जल्द वीजा देने को लेकर एक चिट्ठी भी लिखी है। महबूबा ने इस युवा खिलाड़ी का जमकर हौसला बढ़ाया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे कश्मीर का नाम रोशन करेंगे। सोफी ने इसके लिए मुख्यमंत्री और जेकेसीए प्रेसीडेंट का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed