फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bovine trafficing, one arrest, samba

Jammu News: सांबा में कुख्यात मवेशी तस्कर गिरफ्तार

Wed, 05 Jul 2023 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 05 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
bovine trafficing, one arrest, samba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। पुलिस थाना सांबा में दर्ज मवेशी तस्करी के मामले में वांछित कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल माजिद निवासी बाग-ए-बाहु जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस चौकी सुपवाल के माध्यम से पुलिस थाना सांबा में दर्ज एफआईआर संख्या 159/2023 धारा 188/429 आईपीसी, 11 पीसीए के तहत एक मामले में आरोपी की तलाश थी।

यह गिरफ्तारी पुलिस थाना प्रभारी सांबा राजेश्वर सिंह और डीएसपी गारू राम की देखरेख में प्रभारी पुलिस चौकी सुपवाल पीएसआई दीपिका जलोत्रा के नेतृत्व में टीम ने की है। एसएसपी बेनाम तोश ने बताया कि विशेष अभियान के तहत साढ़े पांच माह में सांबा पुलिस ने कुल 78 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर 52 वाहनों को जब्त किया है। 62 दर्ज मामलों में 638 मवेशियों को मुक्त करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed