{"_id":"119a76faad5e8f1585601f73b3cf0fd4","slug":"border-villagers-promised-to-help-in-every-possible-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 10 Oct 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने शुक्रवार को सीमावर्ती गांव फलोरा और आईटीआई कालेज में लगाए गए शिविर का दौराकर स्थिति देखी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया। गांव फलोरा में कुलवंत सिंह के घर जाकर वह घायल अंकुश से मिले। साथ ही उन्होंने गोलाबारी में हुए नुकसान की जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके बाद वह आईटीआई कालेज में लगाए शिविर में रह रहे लोगों से मिले। यहां सरपंच बचन लाल, कृपाल सिंह, रणजीत कुमार आदि ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कश्मीर में बाढ़ आने पर वहां के लोगों को राहत राशि मुहैया करवाई गई जबकि आरएस पुरा उपजिले के ग्रामीणों को राहत राशि नहीं मिली। यहां तो ग्रामीणों के मकान ढह गए और फसलें बह गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जम्मू के लोगों से पक्षपात बंद करने की मांग की। इस पर जुगल ने कहा कि लोगों को राहत राशि मुहैया करवाने के लिए पार्टी ने कमेटी का गठन किया है। कमेटी राहत राशि सहित अन्य मांगें प्रधानमंत्री के समक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि शिविरों में सुविधाएं नहीं मिलने पर प्रशासन के नोटिस में यह लाया जाएगा।
विज्ञापन
सीमांत ग्रामीणों को आईबी की तर्ज पर राज्य सरकार द्वारा सुविधाएं मुहैया कराए जाने पर भी उन्होंने बात की। इस मौके पर सुचेतगढ़ विधायक चौधरी शाम लाल, भाजपा नेता फारुख खान, एसएस बजराल, कविंद्र गुप्ता, प्रिया सेठी, शमशेर सिंह मन्हास, सतपाल पप्पी आदि मौजूद रहे।