फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BORDER TOURISM WILL CHANGE THE DESTINY OF TOURISM IN BORDR AREA

जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर टूरिज्म के विस्तार को केंद्र ने मंजूर की 60 करोड़ की राशि

Sun, 20 Nov 2016 03:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 20 Nov 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
BORDER TOURISM WILL CHANGE THE DESTINY OF TOURISM IN BORDR AREA
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : BBC

वाघा बार्डर की तर्ज पर सुचेतगढ़ बार्डर को भी विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 60 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। इन पैसों से कई विकास कार्य किए जाएंगे। बहुत जल्द मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती इन कार्यों का शुभारंभ करेंगी।  

विज्ञापन



दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अपने कार्यकाल के दौरान सुचेतगढ़ का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने केंद्र को इसे वाघा बार्डर की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई और केंद्र से बात की। वह सुचेतगढ़ को निजी तौर पर बार्डर टूरिज्म के रूप में एक बड़ा विकसित स्थल देखना चाहते थे। इसी को आगे बढ़ाते हुए महबूबा इसको प्राथमिकता के साथ विकसित करना चाहती हैं।
विज्ञापन


महबूबा ने कुछ दिन पहले पर्यटन विभाग के एक कार्यक्रम के दौरान इसके बारे जानकारी भी दी थी। कि वह सुचेतगढ़ को विकसित करना चाहती हैं। सूत्रों का कहना है कि महबूबा बहुत जल्द सुचेतगढ़ का दौरा कर सकती हैं और इसका शुभारंभ करेंगी। इस राशि से सुचेतगढ़ में एक शानदार पार्क, पर्यटकों के रुकने, खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी। सुचेतगढ़ के आसपास के इलाकों को भी विकसित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed