फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   border

संघर्ष विराम को नहीं मानता पाकिस्तान

विज्ञापन
border
सांबा। भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर एक बार फिर से समझौता हुआ है। दोनों मुल्क अंतरराष्ट्रीय व नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी नहीं करेंगे। सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए सुखद निर्णय है। हालांकि पाकिस्तान खुल कर संघर्ष विराम की उल्लंघन करता आ रहा है।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव के ग्रामीण काफी खुश हैं, लेकिन उन्हें अंदर ही अंदर यह भी डर सता रहा है कि कहीं पाकिस्तानी रेंजर फिर से न सीजफायर का उल्लंघन कर दें। इसी संदर्भ में भारत-पाक सीमा के चार सौ मीटर की दूरी पर बसे गांव चक सद्दा के ग्रामीणों की राय जानी।
विज्ञापन

-----
घर से चार सौ मीटर की दूरी पर भारत-पाक सीमा है। हम बातें करते हैं तो रेजरों तक आवाज जाती है। ऐसे में पाकिस्तानी गोलीबारी के दौरान उन्हें अधिक परेशानी बनी रहती है। संघर्ष विराम से उन्हें राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कमलो देवी, स्थानीय निवासी
-----
हर समय डर कर रहते हैं। बच्चों को भी घरों से बाहर नहीं निकलने देते हैं। गांव पाक रेंजरों के पूरी तरह से गिरफ्त में है। अपने मकान की छत पर नहीं जा पाते हैं, क्योंकि सामने ही पाकिस्तान रेंजरों की पोस्ट है।
-मीना देवी, ग्रहणी
------
पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। उसकी करनी व कथनी में अंतर है। पहले हुए संघर्ष विराम का हमेशा पाकिस्तान ने उल्लंघन किया है। यह दोनों देशों द्वारा उठाया गया अच्छा कदम है।
-राज कुमार, नंबरदार
------------
यदि पाकिस्तान इस पर अमल करता है तो तारबंदी के आगे की भूमि पर हम फिर से खेती कर सकेंगे। सैकड़ों कनाल भूमि तारबंदी के आगे है। जिस पर खेती ही नहीं कर पा रहे हैं। एक आशा की किरण जगी है।

-दौलत राम, किसान
-------
समझौते से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। वह अच्छी तरह से खेती तक नहीं कर पाते हैं। सीमा के निकट होने पर हर समय डर बना रहता है। इससे अपने खेत में बिना डर के जा सकेंगे।
-रमेश चंद्र, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed