फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   border's farmers affected by pakistan firing

पाक फायरिंग ने छीनी किसानों की रोजी-रोटी

Wed, 19 Aug 2015 11:57 PM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
border's farmers affected by pakistan firing

पाकिस्तानी गोलाबारी ने सीमांत इलाकों में रहने वाले लोगों की रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा कर दिया है। पहले से ही हजारों हेक्टेयर पर किसान गोलाबारी के कारण फसल नहीं लगा पाए। अब जो कुछ फसल लगाई गई है।

विज्ञापन


उसमें किसान खाद सहित अन्य काम नहीं कर पा रहे। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि फसलों पर वक्त से खाद और कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं किया तो फसलों की पैदावार पर असर पड़ेगा। पिछले कई दिनों से लगातार फायरिंग होने से फसलों पर व्यापक असर पड़ा है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग में एलओसी के अधीन आने वाले इलाकों में कुल 25 हजार हेक्टेयर पर मक्की की फसल लगाई जाती है। इसमें से पचास फीसदी क्षेत्र पर ही फसल लगाई गई थी। अब किसानों को मक्की की फसल से घास हटाने, खाद डालने का काम करना है, लेकिन पाकिस्तान लगातार इन इलाकों में गोले दाग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुंछ और राजोरी जिले की 150 किलोमीटर लंबी एलओसी पर 15 हजार से अधिक हेक्टेयर पर लगी फसल पर पाक गोलों ने ग्रहण लगा दिया है। पुंछ जिले के मेंढर, बालाकोट सेक्टर के अधीन आने वाले गांव कंगागली के रहने वाले अब्दुल हमीद का कहना है कि वह खेतों में नहीं जा रहे। खेतों में जुताई नहीं कर पा रहे।

एलओसी का असर आईबी पर भी

border's farmers affected by pakistan firing

एलओसी पर फायरिंग के बाद पाकिस्तान ने आरएस पुरा इंटरनेशनल बार्डर पर भी फायरिंग की। जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में 35 हजार हेक्टेयर पर धान की फसल लगाई जाती है।

गोलाबारी की वजह से 15 हजार हेक्टेयर पर फसल नहीं लग पाई, जबकि जो लगाई गई, उसमें किसानों को अभी कीटनाशक और खाद का इस्तेमाल करना है, लेकिन गोलाबारी की वजह से किसान खेतों में जाने से कतराने लगे हैं।

आरएस पुरा के गांव बासपुर बंगलों के सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान चौधरी देव राज का कहना है कि किसानों के लिए रोजी-रोटी कमाना भी मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed