फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   border merathan held

Jammu News: बाॅर्डर मैराथन में साढ़े तीन किमी दौड़े 1500 धावक

Sun, 08 Sep 2024 05:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 08 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
border merathan held
राजपुरा के दग गांव से बाबा चमलियाल दरगाह तक जिला प्रशासन ने करवाई मतदाता जागरूकता बार्डर मैराथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला के सीमावर्ती कस्बा राजपुरा के गांव दग गांव से बाबा चमलियाल दरगाह तक जिला प्रशासन की ओर से स्वीप के तहत एक मतदाता जागरूक बार्डर मैराथन का आयोजन किया।
इसमें निर्वाचन अधिकारी राजेश शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी अभियान के हिस्से के रूप में मेगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व किया। बॉर्डर मैराथन का आयोजन जिला स्वीप नोडल अधिकारी केवल कृष्ण (सीईओ सांबा) और एकशु शर्मा, जेकेएएस की देखरेख में छात्रों, शिक्षकों, बीएसएफ कर्मियों, जेके पुलिस, जिला अधिकारियों और स्थानीय निवासियों सहित लगभग 1500 लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

चुनाव व्यय पर्यवेक्षक कार्तिक मनिकम, आईआरएस की उपस्थिति में मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सरकारी मिडिल स्कूल दग से आईबी के निकट दरगाह बाबा चमलियाल तीर्थ तक गई। मैराथन के अंत में तीन विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस चौकी राजपुरा के एसपीओ परवीन कुमार ने पहला, गांव नंदपुर के विनय कुमार ने दूसरा और अरविंद घोष स्कूल विजयपुर के सुमित सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed