फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   book release program

विचार और नवाचार राष्ट्र की नई संपत्ति : एलजी

विज्ञापन
book release program
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने नई दिल्ली में पुस्तक विमोचन समारोह में की शिरकत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने नई दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन समारोह में भाग लिया। पुस्तक ''द आर्ट ऑफ इंप्लीमेंटेशन-हाउ मोदी की गारंटी इज डिलीवर्ड'' लेखों का एक संकलन है। इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी उपस्थित रहीं। किताब का प्रकाशन व संपादन डॉ. विनय सहस्रबुद्धे और मुकुल प्रियदर्शी ने किया है।

उप राज्यपाल ने कहा कि विचार और नवाचार राष्ट्र की नई संपत्ति है। शैक्षणिक संस्थानों का अनुसंधान और नवाचार के प्रति बढ़ता रुझान भविष्य में अद्वितीय परिणाम देगा जो सामाजिक-आर्थिक विकास में प्रभावशाली योगदान देगा। उन्होंने प्रकाशक, एसजीटी विश्वविद्यालय और संपादकीय टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रकाशन नेतृत्व, शासन, नीति और वितरण वास्तुकला के विभिन्न पहलुओं का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करता है। उन लोगों की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है जिन्होंने नीति निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed