{"_id":"6af60a52799dc79b3203fd58","slug":"book-in-the-spotlight-sonia-gandhi-still-remembers-the-ramadan-in-pahalgam-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताब: सोनिया को आज भी याद है पहलगाम का 'रमजान', राजीव गांधी के साथ कश्मीर भ्रमण के दौरान हुई थी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताब: सोनिया को आज भी याद है पहलगाम का 'रमजान', राजीव गांधी के साथ कश्मीर भ्रमण के दौरान हुई थी मुलाकात
Fri, 13 Nov 2026 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
प्रवेश कुमारी, जम्मू
प्रवेश कुमारी, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:15 AM IST
सार
अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह के पश्चात कश्मीर भ्रमण के दौरान नगीन झील की हाउस बोट, शिकारे, शालीमार गार्डन, निशात गार्डन, चश्मा शाही और चिनार पेड़ों को उन्होंने शिद्दत से याद किया। यहां तक कि पोनी मालिक रमजान का जिक्र करना भी वे नहीं भूलीं।
विज्ञापन
आजकल चर्चा में है सोनिया गांधी की किताब।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब बिलांगिंग में कश्मीर को भी खूब याद किया है। अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह के पश्चात कश्मीर भ्रमण के दौरान नगीन झील की हाउस बोट, शिकारे, शालीमार गार्डन, निशात गार्डन, चश्मा शाही और चिनार पेड़ों को उन्होंने शिद्दत से याद किया। यहां तक कि पोनी मालिक रमजान का जिक्र करना भी वे नहीं भूलीं।
विज्ञापन
सोनिया लिखती हैं कि उन्हें हनीमून पर जाने का मौका नहीं मिला था। उनके एक दोस्त, जिसके रिश्तेदार घाटी में रहते थे, उन्होंने उन्हें अपनी कार से वहां ले जाने की पेशकश की। वे लिखती हैं, हम नगीन झील में पूरी तरह से लकड़ी से बनी एक हाउस-बोट में रुके। इसकी छतें खतम-बंद यानी लकड़ी के टुकड़ों को जोड़कर बनाए गए जटिल ज्यामितीय डिजाइन से सजी थीं। इसके दरवाजों और मुंडेरों पर अखरोट की लकड़ी पर बारीक नक्काशी थी।
विज्ञापन
सोनिया इसी बीच टट्टू (पोनी) मालिक रमजान से मुलाकात का जिक्र करती हैं। वे लिखती हैं, लिखा, राजीव रमजान को बचपन से जानते थे। रमजान की जिद पर हम उसके बड़े परिवार के साथ खाना खाने पहुंचे। अपने घर की कच्ची जमीन पर एक कंबल बिछाकर, एक बड़ी थाली में उसने हमें खाना परोसा। सोनिया लिखती हैं, जब हम जाने लगे, तो रमजान ने राजीव के हाथों में एक चौकोर कपड़े की पोटली थमा दी, जिसमें अखरोट, बादाम, शहद का एक छोटा जार और केसर की कुछ डंडियां भरी थीं। सोनिया को उन्होंने अपने घर में हाथ से बुनी एक ऊनी शॉल थी भी दी।
विज्ञापन
राजीव ने पिता के साथ आखिरी छुट्टी पहलगाम में बिताईं
सोनिया गांधी के बकौल पहलगाम राजीव गांधी के लिए बहुत खास था। क्योंकि उन्होंने बचपन में अपने भाई, माता-पिता और दादा के साथ वहां खूब छुट्टियां बिताई थीं। सोनिया लिखती हैं, राजीव की सबसे खास याद उनकी उस आखिरी छुट्टी की थी, जो उन्होंने अपने पिता के गुजरने से कुछ महीने पहले उनके साथ वहां बिताई थी।
शादी में कश्मीरी युवतियों और महिलाओं ने किया श्लोकों का पाठ
सोनिया याद करती हैं कि शादी में उन्होंने साड़ी पहनी थी और उन्हें डर था कि वे कहीं उसमें उलझकर गिर न जाएं। उनके बकौल इसके बाद उनकी सास और उस वक्त देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुने हुए वैदिक श्लोकों का कश्मीरी महिलाओं और युवतियों ने पाठ शुरू कर दिया। इनमें नदियां मधुर बहें, हवाएं मधुर चलें...जैसे कई श्लोक शामिल थे।
इंदिरा अपने पुत्र की शादी में कश्मीरी रिश्तेदारों को नहीं भूलीं
सोनिया लिखती हैं कि उनकी सास इंदिरा गांधी ने उनकी शादी में अपने सभी रिश्तेदारों का ख्याल रखा परसिस, कश्मीरी, कौल, नेहरू आदि सभी। उन्होंने शादी में इन सभी की जिम्मेदारियों का भी उल्लेख किया, जिसमें इंदिरा गांधी की कजिन शीला शुंगलू, राजीव गांधी की बुआ विजयलक्ष्मी पंडित, नयनतारा सहगल, प्रो. केएन कौल, फोरी नेहरू का जिक्र उन्होंने खास तौर पर किया।