फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bodies of KAS officer and another trekker airlifted from Kolahoi glacier jammu kashmir

J&K: केएएस ऑफिसर समेत दो ट्रैकर्स के शव बरामद, एक घायल और दो शव को किया गया एयरलिफ्ट

Mon, 10 Sep 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 10 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bodies of KAS officer and another trekker airlifted from Kolahoi glacier jammu kashmir
दो चीता हेलीकाप्टर को बचाव कार्य में लगाया गया - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम इलाके में खाई में गिरने से मृत केएएस अफसर समेत दो ट्रैकर्स के शव रविवार को बरामद कर लिए गए। इन्हें एयरलिफ्ट कर श्रीनगर लाया गया। तीसरे घायल ट्रैकर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को कोलाहई ग्लेशियर से ट्रैकिंग कर लौटते समय खाई में गिर जाने से दो ट्रैकर्स की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


जूनियर केएएस अफसर नवीद जिलानी व आदिल शाह का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। एक अन्य घायल हाजिक मुश्ताक बेग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को हादसे के बाद शनिवार को ऑपरेशन चलाया गया था, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। रविवार को दोबारा आपरेशन शुरू किया गया। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के अनुसार उधमपुर से दो चीता हेलीकाप्टर को बचाव कार्य में लगाया गया था। विंग कमांडर विशाल मेहता व फ्लाइट लेफ्टिनेंट मित्तल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। मौके पर विंग कमांडर मेहता ने पाया कि हाजिक को गंभीर चोटों के कारण एयरलिफ्ट नहीं किया जा सकता है। इसके बाद दोनों हेलीकाप्टर को अवंतीपोरा ले जाकर दोनों साइड दरवाजे निकलवाए गए। इसके बाद दोबारा मौके पर जाकर हाजिक को एयरलिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed