{"_id":"e76ffee9204df1bd4d56b30b5f66befb","slug":"bobry-won-orak-kesri-battel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवानों को चित कर ओराक केसरी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवानों को चित कर ओराक केसरी पर जमाया कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 30 Oct 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोर के बोबरी पहलवान ने शानदार प्रदर्शन कर नवां शहर के काका सिंह को पटकनी देकर ओराक केसरी दंगल का खिताब अपने नाम किया। पहली माली के लिए हुई इस कुश्ती में दोनों पहलवानों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन आखिर में बोबरी बाजी मारने में कामयाब रहे। ओराक, मथवार जम्मू में हुए इस दंगल में विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
दंगल में दूसरी माली के लिए कोट भलवाल के पब्बा ने नरगाड़ा के आमिर खान को शिकस्त दी। इसी तरह तीसरी माली में डोडा के निसार ने जम्मू के सादिक को पछाड़कर जीत दर्ज की। चौथी माली में नवां शहर के लालू और सरोर के कालू पहलवान के बीच कांटे की टक्कर रही।
विज्ञापन
दोनों ही पहलवानों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन आखिर में कोई नतीजा न निकलने से मुकाबला बराबरी पर घोषित किया गया। पांचवीं माली में झिड़ी के प्रेम ने मोहम्मद शरीफ को पछाड़ा। इस दौरान पहलवानों का हौसला बढ़ाने बसपा के राकेश वजीर, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद इकबाल, गौरी शंकर, मोहन लाल आदि पहुंचे।
विज्ञापन