{"_id":"6221b6c2164c1535af30126a","slug":"board-examinations-of-12th-29th-to-10th-from-march-25-in-the-schools-of-jammu-and-kashmir-summer-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":" डेटशीट जारी : जम्मू-कश्मीर समर जोन के स्कूलों में 25 मार्च से 12वीं, 29 से दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेटशीट जारी : जम्मू-कश्मीर समर जोन के स्कूलों में 25 मार्च से 12वीं, 29 से दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं
Fri, 04 Mar 2022 12:21 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:21 PM IST
सार
12वीं बोर्ड की परीक्षा 25 मार्च से शुरू होगी और दो मई तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से होगा। 10वीं कक्षा का पहला पेपर अतिरिक्त विषय का 29 मार्च को होगा।
विज्ञापन
school
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोर्ड) ने समर जोन के स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट को जारी कर दी। 10वीं कक्षा की परीक्षा 29 मार्च से शुरू होगी और 16 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन
12वीं बोर्ड की परीक्षा 25 मार्च से शुरू होगी और दो मई तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से होगा।10वीं कक्षा का पहला पेपर अतिरिक्त विषय का 29 मार्च को होगा। मुख्य विषय की परीक्षा एक अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधकों को बोर्ड से प्रवेशपत्र लेने के लिए कहा
एक अप्रैल को पहला पेपर इंग्लिश का है, जबकि दूसरा सोशल साइंस का पांच अप्रैल को होगा। सात अप्रैल व्यवसायिक विषयों का पेपर होगा। 11 अप्रैल को गणित, 13 को हिंदी, उर्दू जबकि 16 अप्रैल को अंतिम पेपर विज्ञान विषय का होगा।
विज्ञापन
25 मार्च को 12वीं का साइंस, आर्ट्स, होम साइंस और कॉमर्स का पेपर होगा
12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 25 मार्च से शुरू हो रही है। 25 को साइंस, आर्ट्स, होम साइंस और कॉमर्स में पहला पेपर व्यवसायिक विषयों का होगा। विज्ञान संकाय में 31 मार्च को इंग्लिश, चार अप्रैल को फिजिक्स, आठ अप्रैल को कंप्यूटर साइंस, ईवीएस, शारीरिक शिक्षा विषय का पेपर होगा।
12 अप्रैल को बायलॉजी और जूलॉजी, 25 अप्रैल को कैमिस्ट्री, 28 अप्रैल को जियोलॉजी, और दो मई को गणित के पेपर के साथ परीक्षा खत्म होगी। दोनों बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा ऑफलाइन होगी और एक्सटर्नल प्रैक्टिकल परीक्षा स्कूलों में होगी।