{"_id":"619e844ba56f7f5e68627baf","slug":"block-diwas-reasi-news-jmu2485212161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत, बजरी, पत्थर के वसूले जा रहे मनमाने दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांवला में हुए ब्लॉक दिवस के मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण।
- फोटो : REASI
Link Copied
पौनी। क्षेत्र के लोगों को अपना घर बनाना काफी महंगा साबित हो रहा है। सरकार और जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी लोगों से रेत, बजरी और पत्थर के मनमाने दाम वसूले जा रहे है। खनन माफिया की मनमानी के चलते लोगों को काफी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
सब कुछ जानते हुए भी विभाग किसी पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बुधवार को ब्लॉक पौनी के भांबला में हुए ब्लॉक दिवस के मौके पर स्थानीय निवासियों ने जिला खनन विभाग की जमकर खिंचाई कर समस्याओं को हल करने को कहा। ब्लॉक दिवस के दौरान वसूले जा रहे मनमाने किराए पर भी अंकुश लगाने की मांग हुई।
विज्ञापन
सरपंच अनिल शर्मा ने भांबला में खेल का मैदान बनाने की मांग की, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभा को बाहर निकाला जा सके। इसके अलावा उन्होंने भांबला बाजार में सोलर लाइट लगाने की मांग रखी। उपायुक्त चरणदीप सिंह ने लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अपनी जमीन, अपनी निगरानी के बारे में बताया। मौके पर चार पंचायतों के सरपंचों को कृषि विभाग की लाई किट भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।