फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   block day

डंसाल में लोगों ने उठाए बिजली, पानी और सड़कों के मुद्दे

विज्ञापन
block day
जम्मू। उपायुक्त जम्मू अंशुल गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को डंसाल में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्रवासियों ने बिजली, पानी और बदहाल सड़कों की समस्याओं को उजागर कर कदम उठाने की अपील की है। वहीं, डीसी ने भूमि पासबुक वितरण के लिए मोबाइल वैन को रवाना किया।
विज्ञापन

विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधिमंडलों ने उपायुक्त को समस्याओं से अवगत कराया। इसमें मुख्य रूप से बिजली, पानी की अनियमित आपूर्ति, राशन कार्ड, आईएवाई, सड़क संपर्क, स्कूलों के उन्नयन, स्वास्थ्य केंद्रों से संबंधित मुद्दे थे। उपायुक्त ने कहा कि सार्वजनिक महत्व के प्रमुख मुद्दों को उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डंसाल के नवर्निर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भूमि पासबुक से भूमि मालिकों को राजस्व संबंधी जानकारी सरल रूप से प्रदान होगी। इस दौरान डीडीसी सदस्य शमीम बेगम, बीडीसी अध्यक्ष रीना थप्पा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed