{"_id":"623f47a3d9a3840df1259996","slug":"blast-near-police-station-in-rajori-glass-of-many-houses-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत: राजोरी में पुलिस थाने के पास दो धमाके, कई मकानों के शीशे टूटे, वाहनों की आवाजाही रोकी गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत: राजोरी में पुलिस थाने के पास दो धमाके, कई मकानों के शीशे टूटे, वाहनों की आवाजाही रोकी गई
Sat, 26 Mar 2022 10:34 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजाेरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजाेरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:34 PM IST
सार
थाने के पास धमाके के सूचना के बाद पुलिस और सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। जांच अधिकारियों को किसी भी प्रकार की जानी नुकसान की सूचना नहीं
मिली।
विज्ञापन
rajori blast
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिले के कंडी पुलिस थाने के पास शनिवार शाम करीब आठ बजे दो धमाकों से सनसनी फैल गई। लिंक रोड में दो मिनट के अंतराल में दो जोरदार धमाकों से कई मकानों के शीशे टूट गए। आसपास खड़े कुछ चश्मदीदों ने बताया कि पहला धमाका कम आवाज का था, लेकिन दूसरा इतना जोरदार था कि दूर-दूर तक मकान हिल गए।
विज्ञापन
हालांकि इन धमाकों से किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। एहतियातन लिंक रोड पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। पुलिस व सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। देर रात तक धमाकों की जांच जारी थी।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि धमाके किस चीज से हुए हैं। धमाके आईईडी या किसी अन्य वजह से हुए हैं, इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
संदिग्ध वस्तु की सूचना को हल्के में लिया
सूत्रों ने बताया कि पुलिस को पहले ही कुछ लोगों ने सूचना दी थी कि उक्त स्थान पर लिफाफे में कुछ संदिग्ध वस्तु पड़ी है, लेकिन पुलिस ने सूचना को हल्के में लिया। त्वरित छानबीन न होने पर उसी जगह पर धमाके हुए, जहां पर संदिग्ध वस्तु की सूचना दी गई थी।