{"_id":"580fbc3d4f1c1bcd75bc3906","slug":"blast-in-vivekanamd-chowk-in-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के विवेकानंद चौक पर धमाका, कई कारों के शीशे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के विवेकानंद चौक पर धमाका, कई कारों के शीशे टूटे
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
धमाके के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू शहर के बीच व्यस्त विवेकानंद चौक में विस्फोट होने से चार गाड़ियों के शीशे टूट गए। इसे ग्रेनेड हमले की आशंका की नजर से देखा जा रहा है। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस ने नजदीक के होटलों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
विस्फोट की बाद मौके पर फारेंसिक लैब की टीम भी पहुंच गई। अंधेरा होने के कारण कोई विस्फोटक सामग्री घटनास्थल से नहीं मिली है।
सिटी नार्थ के तीन थानों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और क्षेत्र को खंगालना शुरू कर दिया। घटनास्थल प्रतिष्ठित रघुनाथ मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूरी पर है और मंदिर की तरफ जाने का प्रमुख चौक है। आशंका जताई जा रही है रघुनाथ मंदिर पर हमला करने की भी साजिश हो सकती है।

धमाके से टूटे कार के शीशे
- फोटो : Amar Ujala
देर रात करीब पौैने बारह बजे विवेकानंद चौक पर अचानक तेज धमाके की आवाज आई। धमाका इतना जोर से था कि इस धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। विवेकानंद चौक में ही पुलिस का नाका भी है। नाके पर तैनात पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की और पाया चार गाड़ियों के शीशे टूटें हैं।
गाड़ियां वर्कशाप में खड़ी थी। जिन गाड़ियों के शीशे टूटे वह भी करीब पचास फीट में एक दूसरे की दूरी पर थे। वर्कशाप में इन गाड़ियों को ठीक करने के लिए रखा गया था। संभावना जताई जा रही है कि हमलावर रघुनाथ मंदिर की तरफ जाने की फिराक में थे। पुलिस का कड़ा नाका देखकर वह जोगी गेट जाने वाले रास्ते पर निकल गए और अंधेरे में चौक पर ही ग्रेनेड फेंक दिया गया।
एसएसपर डा सुनील गुप्ता के अनुसार विस्फोट किसका हुआ है। इसकी जानकारी जांच के बाद चलेगी। घटनस्थल को सीज कर लिया गया है। जोंगी गेट जाने वाले रास्ते पर मौजूूद सभी होटलों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगला जा रहा है। एसपी पीसीआर निसार अहमद व सिटी थाना, पक्का डंगा थाना, नवाबाद थाने के थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं।
विस्फोटक की सामग्री मिलने के बाद ही बताया जा सकता है कि धमका किसका था। नाको को अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है।