फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   blast in samba jammu kashmir at bsf post on line of control

जम्मू-कश्मीर: सीमा पर बीएसएफ की चौकी में हुआ विस्फोट, एक अधिकारी की मौत, चार घायल

Mon, 19 Nov 2018 08:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 19 Nov 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
blast in samba jammu kashmir at bsf post on line of control
- फोटो : फाइल
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगु चक गांव के बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) में सोमवार शाम हुए धमाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक असिस्टेंट कमांडेंट जब्बर सिंह की मौत हो गई। जबकि चार अन्य अधिकारी घायल हैं इन्हें इलाज के लिए सैन्य अस्पताल सतवारी में भर्ती कराया गया है। सूत्रों का कहना है कि प्रशिक्षण के दौरान ग्रेनेड फटने से यह हादसा हुआ। हालांकि, बीएसएफ के अधिकारियों की ओर से इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया जा रहा है। घटना बीएसएफ की 173वीं वाहिनी की पोस्ट पर हुई।
विज्ञापन


बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5:20 बजे मंगु चक पोस्ट पर उस समय एक ग्रेनेड फट गया, जब प्रशिक्षण चल रहा था। घटना में मरने वाले सहायक कमांडेंट का नाम जब्बर सिंह है। जबकि जी ब्रांच के इंस्पेक्टर अजीत राज व इंस्पेक्टर वी नायडू घायल हो गए। दो अन्य सब इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं जिनके नाम नहीं पता चले हैं।
विज्ञापन


सीमा पार से हमले की फैली अफवाह
घटना होते ही पूरे इलाके में यह अफवाह फैल गई कि सीमा पार से मोर्टार शेल दागा गया है जो बीओपी में गिरा। सांबा के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर अरुण मन्हास ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। घटना के तत्काल बाद ही बीएसएफ के उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की। चर्चा यह भी रही कि ग्रेनेड चलाने का डेमो दिया जा रहा था। इसी दौरान पिन निकालते ही विस्फोट हो गया। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहायशी इलाकों में दहशत

धमाका होते ही ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। बीओपी की ओर जाने वाले रास्ते को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था। धमाका होने के बाद वहां स्थानीय लोगों की आस-पास भीड़ जुट गई, हालांकि, ज्यादातर ग्रामीण घरों में दुबक गए। शाम का समय होने से ग्रामीणों को यह डर सता रहा था कि सीमा पार से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed