फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Black out in Jammu Kashmir, Army deployed in the main grids of the state, electricity workers' strike continues, supply stalled in many areas for the third day

जम्मू-कश्मीर में ब्लैक आउट: प्रदेश के मुख्य ग्रिडों में सेना तैनात, बिजली कर्मियों की हड़ताल जारी, तीसरे दिन भी कई इलाकों में आपूर्ति ठप

Mon, 20 Dec 2021 01:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 Dec 2021 01:36 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। इस बीच सेना ने प्रदेश के मुख्य ग्रिडों में कामकाज संभाल लिया है। इभी इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंडलायुक्त का दावा है कि 45 फीसदी आपूर्ति बहाल हो गई है। रात तक सभी जगह पूरी तरह आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
 

विज्ञापन
Black out in Jammu Kashmir, Army deployed in the main grids of the state, electricity workers' strike continues, supply stalled in many areas for the third day
जम्मू के एक ग्रिड में तैनात सेना और पुलिस के जवान - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में हड़ताली बिजली कर्मचारियों व प्रशासन के बीच बातचीत नाकाम होने के बाद रविवार शाम बिजली व जलापूर्ति समेत आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिए सेना के बुला लिया गया। सेना ने तकनीकी कर्मचारियों के साथ मिलकर विभिन्न ग्रिड स्टेशनों पर आपूर्ति बहाल करनी शुरू कर दी है। पेयजल आपूर्ति भी सुनिश्चित कर रही है। जम्मू संभाग के मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने सेना को पत्र लिखकर मदद मांगी थी। प्रशासन का दावा है कि फिलहाल 45 फीसदी आपूर्ति बहाल कर दी गई है। सोमवार शाम तक पूरी तरह बिजली बहाल कर दी जाएगी। इस बीच हड़ताली कर्मचारियों ने चेताया है कि मांगों के पूरा होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वे किसी भी कीमत पर झुकने वाले नहीं हैं। मंडलायुक्त ने बताया कि कड़ाके की ठंड में बिजली न रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके समाधान के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

Black out in Jammu Kashmir, Army deployed in the main grids of the state, electricity workers' strike continues, supply stalled in many areas for the third day
हड़ताली बिजली कर्मचारियों से बात करते डिवकाम डा. राघव लंगर। - फोटो : amar ujala
कर्मचारी संगठनों के साथ भी बातचीत की गई है। कई सुझाव दिए गए हैं। उम्मीद है कि वे मान जाएंगे। कर्मचारियों की पेंशन, नियमितीकरण, वेतनवृद्धि, सेवा संबंधी मसले हैं। इन मसलों को सरकार के ध्यान में लाया गया है। कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए जेकेटीसीएल (जम्मू-कश्मीर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड) और जेकेपीसीएल (जेके पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड) की सहायता ली जा रही है। तकनीकी स्टाफ सेना के साथ काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: प्रदेश में बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए सेना पहुंची, कई ग्रिडों को लिया कब्जे में 
वहीं, जेकेपीसीएल के एमडी शिव आनंद त्याल ने कहा कि कर्मचारियों की मांगे पहले से ही सरकार के ध्यान में है। प्रशासन के साथ बैठक कर उनकी मांगों पर विचार भी किया गया है, जिसमें तत्काल इसे हल करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि दस ट्रांसमिशन फीडरों के माध्यम से 1076 डिस्ट्रीब्यूशन फीडरों से बिजली बहाली होती है। अभी कुछ फीडरों को चालू किया गया है। रात में 20 अलग-अलग जगहों पर टीमें भेजी गई हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्टाफ मंगवाया जा सकता है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Black out in Jammu Kashmir, Army deployed in the main grids of the state, electricity workers' strike continues, supply stalled in many areas for the third day
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी - फोटो : amar ujala

हड़ताली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, पीड़ित नागरिक सड़कों पर उतरे
वहीं, रविवार को दूसरे दिन भी हड़ताली कर्मचारियों ने जम्मू समेत विभिन्न जिलों में धरना-प्रदर्शन किया। बिजली न रहने से आक्रोशित नागरिकों ने जगह-जगह सड़क पर उतरकर बिजली विभाग तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हड़ताल की वजह से आधे से अधिक इलाकों में आपूर्ति ठप रही। पानी का संकट उत्पन्न होने के साथ ही लोगों के इन्वर्टर बंद हो  गए। मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पाए। हड़ताली कर्मचारियों ने अस्पतालों से जुड़े फीडरों को छोड़कर कहीं भी गड़बड़ी नहीं दूर नहीं की।

नियम टूटे तो कार्रवाई: आईजी
आईजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान शांति बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को कहा गया। नियम टूटने पर सख्ती से पेश आया जाएगा। अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। शिकायत आने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी ।
 

विज्ञापन

Black out in Jammu Kashmir, Army deployed in the main grids of the state, electricity workers' strike continues, supply stalled in many areas for the third day
जम्मू में बिजली कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : amar ujala

कारपोरेशन के 50 फीसदी स्टाफ की नौकरी पर तलवार
जम्मू। बिजली कारपोरेशन के 50 फीसदी स्टाफ की नौकरी पर तलवार लटक सकती है। हड़ताल पर जाने का असली कारण जेके ग्रिड कारपोरेशन का 50 फीसदी श्ेेयर है। इसमें विभागीय संपत्ति का प्रयोग कंपनी करेगी। साथ ही स्टाफ भी कंपनी का होगा। ऐसे में बहुत से कर्मचारियों की नौकरी पर आंच आ सकती है। इस कारण कर्मचारी घबराए हुए हैं। इसके अलावा अभी तक कर्मचारियों के सेलरी, पेंशन, पदोन्नति समेत अन्य मांगों पर गौर नहीं हो पाया है। कर्मचारियों को अब कारपोरेशन से वेतन मिल रहा है जबकि कर्मचारी पुरानी व्यवस्था के तहत विभाग से ही वेतन चाहते हैं। इस कारण हड़ताल पर उतरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed