फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bjym held Protest Against Dr. Farooq Abdullah

Jammu News: सेना के खिलाफ टिप्पणी पर फारूक के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
Bjym held Protest Against Dr. Farooq Abdullah
---फोटो सहित ---
विज्ञापन

-भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सेना के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी पर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) अध्यक्ष डाॅ. फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने कच्ची छावनी स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर लाइब्रेरी चौक पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए फारूक के पुतले को आग के हवाले किया। कहा, सुरक्षाबलों की वीरता और बहादुरी पर सवाल उठाने के रुख को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अरुण प्रभात ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. फारूक का भारत विरोधी तत्वों को संरक्षण देने और भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और ईमानदारी पर अस्पष्ट सवाल उठाकर उनका मनोबल गिराने का पुराना रिकॉर्ड रहा है। अब्दुल्ला परिवार द्वारा फैलाए गए जहर ने जम्मू-कश्मीर को 70 साल तक अशांत रखकर विकास को अवरुद्ध रखा। वह अपनी ऊर्जा जम्मू-कश्मीर के निर्माण में लगाएं ना कि विनाश में।
विज्ञापन

कहा कि नए जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाना घिनौना अपराध है। ऐसी अपमानजनक टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फारूक को अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, जिसने सेना और भारत के लोगों की भावनाओं का अपमान किया है। प्रदर्शन में अभिषेक सलाथिया, इशांत महाजन, रजत सिंह मन्हास, एडवोकेट कनव शर्मा, लव शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed