फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP will quit J&K govt if Kashmir issue not solved, says Amit Shah

कश्मीर मसला न सुलझा तो JK सरकार से हटेगी भाजपा: शाह

Thu, 19 Mar 2015 12:09 PM IST
एजेंसी/अहमदाबाद
एजेंसी/अहमदाबाद Updated Thu, 19 Mar 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
BJP will quit J&K govt if Kashmir issue not solved, says Amit Shah

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर सरकार में भाजपा शामिल जरूर है, लेकिन पार्टी राष्ट्रहित से कोई समझौता नहीं करेगी। यदि कश्मीर समस्या का समाधान नहीं होता है तो पार्टी जम्मू-कश्मीर में सरकार से हट जाएगी।

विज्ञापन


अहमदाबाद के नारनपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि देश की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है और बड़ी जिम्मेदारी दी है। हम केवल सत्ता के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार में शामिल नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


हमने वहां सरकार सिर्फ कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए ही बनाई है। मुझे पूरा यकीन है कि हम कोई न कोई समाधान जरूर खोज लेंगे। अगर कोई समाधान नहीं निकला तो हमें सरकार से बाहर हटने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि गुजरात में भाजपा प्रवक्ता हर्षद पटेल ने कहा कि शाह सिर्फ पार्टी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि होने की बात कर रहे थे, उन्होंने पीडीपी से गठबंधन तोड़ने की कोई बात नहीं कही है।

उन्होंने बस इतना ही कहा है कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की इजाजत नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed