{"_id":"5cebd6ebbdec2207843c06fb","slug":"bjp-will-emphasize-on-removal-of-migrant-form-in-jammu-and-kashmir-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनाव में माइग्रेंट फार्म हटाने पर जोर देगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनाव में माइग्रेंट फार्म हटाने पर जोर देगी भाजपा
Mon, 27 May 2019 05:54 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 27 May 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में भाजपा कश्मीरी विस्थापितों के वोट डालने के लिए अनिवार्य रखे गए एम फार्म (माइग्रेंट फार्म) को हटाने पर जोर देगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार जम्मू संभाग और लद्दाख संभाग में भाजपा को भारी जन समर्थन हासिल हुआ और करीब 46 फीसदी वोट शेयर के साथ तीनों सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं कश्मीर संभाग में केवल सात फीसदी वोट हासिल करने के बावजूद नेशनल कांफ्रेंस तीन सीटें जीत गई।
पार्टी नेताओं के अनुसार कश्मीरी विस्थापित मतदाताओं के लिए अनिवार्य रखे गए एम फार्म अगर न होता तो भाजपा कश्मीरी संभाग की भी सीटें जीत सकती थी। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना के अनुसार एम फार्म की वजह से बड़ी संख्या में कश्मीरी विस्थापित मतदान देने से वंचित रह जाते है।
देश के अन्य नागरिकों की तरह कश्मीरी विस्थापितों को भी वोट का हक मिलना चाहिए और एम फार्म भरने की शर्त को बीच से निकालनें की जरूरत है। विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा इस संबंध में जोर देगी और कोशिश करेगी की कश्मीरी विस्थापितों को एम फार्म न भरना पड़े और सभी योग्य कश्मीरी विस्थापित मतदाता वोट कर सकें।