{"_id":"faa5983f91dbf7a8f146e4970cb6b20c","slug":"bjp-to-organize-marathon-in-jk-on-patel-s-birth-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 को रन फार यूनिटी के लिए दौड़ेगा जम्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 को रन फार यूनिटी के लिए दौड़ेगा जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 28 Oct 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 31 अक्तूबर को जयंती पर भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित करेगी। इसी के तहत जम्मू में रन फार यूनिटी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को पत्रकार वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल से देश की जनता की भावनाएं जुड़ी हैं। अब तक सरदार पटेल को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वह हकदार हैं।
विज्ञापन
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की सरकार आने के बाद सरदार पटेल, जिन्होंने देश को एकसूत्र में पिरोने का महान कार्य किया, उन्हें उनका सम्मान देने की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत भाजपा एकता, शांति और खुशहाली के लिए रन फार यूनिटी का आयोजन करेगी। यह दौड़ मुबारक मंडी से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होते हुए प्रेस क्लब के बाहर समाप्त होगी।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, कई मंत्री, विधायक, पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
जम्मू पूर्व के विधायक राजेश गुप्ता ने कहा कि रन फार यूनिटी में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महासचिव मुनीश शर्मा, वरिष्ठ नेता युद्धवीर सेठी भी मौजूद रहे।