{"_id":"5cea7ddfbdec22072a5540d3","slug":"bjp-to-elect-new-chief-executive-councillor-in-ladakh-after-jamyang-tsering-namgyal-elected-loksabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेह में नया मुख्य कार्यकारी काउंसलर चुनेगी भाजपा, जमयांग के सांसद बनने से हुआ था पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह में नया मुख्य कार्यकारी काउंसलर चुनेगी भाजपा, जमयांग के सांसद बनने से हुआ था पद खाली
Sun, 26 May 2019 05:21 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 26 May 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
लद्दाख के नवनिर्वाचित सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल
- फोटो : अमर उजाला
लद्दाख में लोकसभा चुनाव में विजयी पताका फहराने के बाद भाजपा अब लेह में नए मुख्य कार्यकारी काउंसलर की तलाश में जुट गई है।
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के मुख्य कार्यकारी काउंसलर जमयांग सेरिंग नामग्याल भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार थे और उन्होंने चुनाव में शानदार जीत दर्ज की हैं। ऐसे में मुख्य कार्यकारी काउंसलर का पद खाली हो गया है।
भाजपा नेताओं की माने तो जल्द ही लद्दाख में आगामी दिनों काउंसलरों की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें मुख्य मुख्य कार्यकारी काउंसलर का चयन होगा। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना के अनुसार लद्दाख में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की हैं और भाजपा के काउंसलरों व केंद्र सरकार की तरफ से किए गए विकास से भाजपा में लोगों का विश्वास बढ़ा है।
उनका कहना हैं कि जामयांग के सांसद बनने से मुख्य कार्यकारी काउंसलर का पद रिक्त हुआ हैं और जल्द ही वह स्वयं लद्दाख जाकर काउंसलरों की बैठक बुलाएंगे और नए काउंसलर का चयन कर लिया जाएगा।