{"_id":"647cf047283b494e1b0024e4","slug":"bjp-state-president-jammu-news-c-10-jam1006-132875-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अनुच्छेद 35ए के निरस्त होने से बेटियों को भेदभाव की बेड़ियों से मुक्ति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अनुच्छेद 35ए के निरस्त होने से बेटियों को भेदभाव की बेड़ियों से मुक्ति मिली
भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने बागपत संसदीय क्षेत्र यूपी में सोशल मीडिया स्वयंसेवकों के सम्मे
Link Copied
जम्मू/बागपत। भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 35ए के निरस्त होने से महिलाओं को सात दशक के भेदभाव की बेड़ियों से मुक्ति मिली है। 5 अगस्त 2019 के ऐतिहासिक राजनीतिक घटनाक्रम ने जम्मू कश्मीर की बेटियों को सम्मान अधिकार देने का काम किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नौ साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए काम किया है।
विज्ञापन
भाजपा के जन अभियान के तहत बागपत संसदीय क्षेत्र यूपी में सोशल मीडिया स्वयंसेवकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए राणा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में विभिन्न पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए भेदभाव का दौर खत्म हो चुका है। अनुच्छेद 370 के निरस्त करना भाजपा के एक भारत और एक राष्ट्र पहल के मिशन को पूरा करने की दृढ़ इच्छा शक्ति को दर्शाता है। आजादी के बाद से देश और जम्मू कश्मीर में बेहतर तरीके से शासन करने वाली कांग्रेस ने आम तौर पर लोगों और विशेष रूप से महिलाओं के प्रति कठोर असंवेदनशीलता दिखाई है। मोदी सरकार की उपलब्धियों ने देश दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया है। भारत की अर्थव्यवस्था को दुनियाभर में मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लाखों लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया है। एक साल में 66 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं। 1455 औद्योगिक इकाइयों को चालू कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर में 1.88 करोड़ रिकार्ड पर्यटक पहुंचे हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री ने देश को इंग्लैंड में बदलने में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।