फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP's public awareness campaign on CAA Ravindra Raina said Congress is supporting Pakistan's agenda

पाकिस्तान के एजेंडे का समर्थन कर रही कांग्रेस, बर्दाश्त नहीं करेंगे देशवासीः रवींद्र रैना

Mon, 06 Jan 2020 04:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Jan 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
BJP's public awareness campaign on CAA Ravindra Raina said Congress is supporting Pakistan's agenda
सीएए पर भाजपा का जन जागरण अभियान - फोटो : सोशल मीडिया

नागरिकता सुरक्षा अधिनियम (सीएए) के समर्थन में जम्मू-कश्मीर भाजपा के नेताओं ने कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के आवास पर हुए कार्यक्रम में कठुआ जिले के बिलावर, बसोहली और बनी क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने सीएए कर देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने रोहिंग्याओं को वापस भेजने और हिमाचल की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में डोमिसाइल व्यवस्था की मांगों को भी सही बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भी सीएए जैसे कानून का समर्थन किया था।
विज्ञापन


वहीं मढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने पूर्व मंत्री चौधरी सुखनंदन, भाजयुमो अध्यक्ष विकास चौधरी की मौजूदगी में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए पर कांग्रेस पाकिस्तान के एजेंडे का समर्थन कर रही है। इसे देशवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीएए पर मोदी सरकार को धन्यवाद देने के बजाए कांग्रेस इसका विरोध कर देश का विभाजन करने का काम भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए पथराव पर कांग्रेस को अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता और पूर्व मंत्री सत शर्मा ने भी अपने आवास पर सीएए पर जन जागरूकता बैठकों को संबोधित किया। वहीं पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed