J&K Elections: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मैदान में उतारा
भाजपा ने अपनी तीसरी सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम जारी कि जिसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह समेत कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों के टिकट काटे गए। और श्री माता वैष्णो देवी सीट से रोहित दुबे की जगह बलदेव राज शर्मा को उतारा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की ओर से सूची घोषित करने के बाद मचे बवाल के एक दिन बाद ही मंगलवार को पार्टी की ओर से 29 लोगों की नई सूची जारी कर दी गई। पुरानी सूची से एक नाम बदला गया है।
पुरानी सूची में श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट से घोषित रोहित दुबे को बदलकर अब पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा को टिकट दिया गया है। अन्य नामों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं है। पार्टी की ओर से पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह समेत दर्जन भर पूर्व मंत्रियों व विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। पार्टी अब तक 45 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
नई सूची में दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों को घोषित किया गया है। इस बीच टिकट बंटवारे को लेकर मंगलवार को भी नाराज नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग इलाकों में बैठकें कर रणनीति बनाई।
छंब, अखनूर, रामनगर, जम्मू उत्तर और माता वैष्णो देवी सीटों पर सबसे ज्यादा अंतर्कलह देखने को मिल रही है। रामनगर की महिलाओं ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया। माता वैष्णो देवी सीट से रोहित दुबे का नाम कटने पर समर्थकों ने विरोध जताया और जल्द नाम घोषित न होने पर पार्टी छोड़ने की चेतावनी दी है। सोमवार को जम्मू उत्तर व अखनूर के लोगों ने पार्टी मुख्यालय पर विरोध जताया था। वहीं, सूची घोषित होने के बाद प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।
इन कार्यकर्ताओं के कटे टिकट
पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, पूर्व अध्यक्ष सत शर्मा, पूर्व मंत्री बाली भगत, सुखनंदन चौधरी, अब्दुल गनी कोहली, शाम चौधरी, अजय नंदा, नीलम लंगेह, कुलदीप राजटिकट काट दिए गए हैं।
इन पूर्व विधायकों पर फिर लगाया गया दांव
पार्टी ने अब तक घोषित टिकटों में नेकां से तीन साल पहले पार्टी में आए तीन बार के विधायक देवेंद्र सिंह राणा व सुरजीत सिंह सलाथिया, कांग्रेस से 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आए शाम लाल शर्मा पर विश्वास जताया है। माना जा रहा है कि राणा व सलाथिया से नेकां और शाम लाल के जरिये कांग्रेस के वोट बैंक में सेंधमारी की जा सकती है। भाजपा के पूर्व विधायक पवन गुप्ता, जीवन लाल, राजीव जसरोटिया, डॉ. देवेंद्र सिंह मन्याल, चंद्र प्रकाश गंगा, राजीव शर्मा, दिलीप परिहार, शक्ति राज परिहार व सुनील शर्मा को टिकट दिया है।
तो वही रैना व कवींद्र की सीटों पर अभी तक नाम तय नहीं हुआ है। नौशेरा के लिए अभी तक कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। जिसका प्रतिनिधित्व 2014 में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना करते थे। बाहु के नाम से बनी नई सीट जो पूर्व में गांधीनगर थी, से भी किसी नाम का एलान नहीं किया गया है। जहां पिछले चुनाव में वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता निर्वाचित हुए थे।
हब्बाकदल सीट से अशोक भट्ट
गुलाबगढ़ (एसटी) सीट से मोहम्मद अकरम चौधरी
रियासी सीट से कुलदीप राज दुबे
श्री माता वैष्णो देवी सीट से बलदेव राज शर्मा
कालाकोट सीट सेसुंदरबनी सीट से ठाकुर रणधीर सिंह
बुद्धल (एसटी) सीट से चौधरी जुल्फकार अली
थन्नामंडी (एसटी) सीट से मोहम्मद इकबाल मलिक
सुरनकोट (एसटी) सीट से सैयद मुश्ताक अहमद बुखारी
पुंछ हवेली सीट सेचौधरी अब्दुल गनी
मेंढर (एसटी) सीट से मुर्तजा खान
तीसरे चरण के उम्मीदवार
उधमपुर पश्चिम सीट से पवन गुप्ता,
चिनैनी सीट से बलवंत सिंह मनकोटिया
रामनगर (एससी) सीट से सुनील भारद्वाज
बनी सीट से जीवन लाल
बिलावर सीट से सतीश शर्मा
बसोहली सीट से दर्शन सिंह
जसरोटा सीट सेराजीव जसरोटिया
हीरानगर सीट से अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा
रामगढ़ (एससी) सीट सेदेवेंद्र कुमार मनियाल
सांबा सीट से सुरजीत सिंह सलाथिया
विजयपुर सीट सेचंद्र प्रकाश गंगा
सुचेतगढ़ (एससी) सीट से गारूराम भगत
आरएस पुरा-जम्मू दक्षिण सीट से डॉ. नरेंद्र सिंह रैना
जम्मू पूर्व सीट से युद्धवीर सेठी
नगरोटा सीट से डॉ. देवेंद्र सिंह राणा
जम्मू पश्चिम सीट से अरविंद गुप्ता
जम्मू उत्तर -शाम लाल शर्मा
अखनूर (एससी) सीट से मोहन लाल भगत
छंब सीट से राजीव शर्मा
भाजपा ने इस नई सूची के साथ चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने की तैयारी की है। जबकि टिकट बंटवारे से हो रही विवाद पार्टी के भीतर और बाहर हलचल मचा रही है ।