{"_id":"610636e98ebc3eba0572c8f7","slug":"bjp-national-general-secretary-tarun-chugh-said-people-of-jammu-and-kashmir-want-development-not-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरुण चुघ बोले: जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकवाद नहीं विकास चाहते हैं, पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को पीएम के एजेंडे से हरा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरुण चुघ बोले: जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकवाद नहीं विकास चाहते हैं, पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को पीएम के एजेंडे से हरा देंगे
Sun, 01 Aug 2021 11:23 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:23 AM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा नए जम्मू-कश्मीर में हिंसा और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने गुपकार गठबंधन में शामिल दलों पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकवाद नहीं, विकास चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे से पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की हार निश्चित है।
विज्ञापन
जम्मू में पार्टी मुख्यालय में शनिवार को विस्तारक वर्ग को संबोधित करते हुए चुघ ने कहा पुलवामा हमले में शामिल दो आतंकवादियों के मारे जाने से संकेत मिलता है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद अभी भी जम्मू-कश्मीर में है और इसके लिए पाकिस्तान को भारी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, महासचिव संगठन अशोक कौल, सह प्रभारी आशीष सूद, महासचिव डॉ. देवेंद्र मनेयाल व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में 50 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य: रैना
प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिशन 50 प्लस हमारा लक्ष्य होगा। पूर्ण बहुमत के साथ जम्मू-कश्मीर में भाजपा सरकार बनाएगी। ऐसे विश्वास के साथ भाजपा चुनाव की तैयारी करेगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने विस्तारकों को संगठन के लिए पूरी तरह से समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
उन्होंने विस्तारकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने और उन्हें लोगों तक पहुंचाने के लिए भी कहा। पार्टी के विस्तारक एक साल के लिए पूर्ण कालिक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के लिए समर्पित रहेंगे और विधानसभा क्षेत्र या जिला स्तर पर जहां भी उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी। वह उसे निभाएंगे।
यह भी पढ़ें- पुलवामा का बदला: आईईडी तैयार करने वाला लंबू मारा गया, 40 जवानों ने देश के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान
यह भी पढ़ें- मसूद अजहर का एक हाथ कटा: पुलवामा हमले में आईईडी तैयार करने वाला लंबू ढेर, ऐसे मारा गया साढ़े छह फीट का आतंकी