{"_id":"b204d78a30b8e50d9a17444a5b8b11c1","slug":"bjp-minister-uma-bharti-public-meet-in-rs-pura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानदानी राज्य खत्म करने के लिए दें वोट: उमा भारती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानदानी राज्य खत्म करने के लिए दें वोट: उमा भारती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 18 Dec 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के बाना सिंह स्टेडियम में भाजपा की केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सभा को संबोधित करते हुए आरएस पुरा से पार्टी के प्रत्याशी डा. गगन भगत को भारी मतों से कामयाब करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को चाहिए कि नेकां के खानदानी राज्य को खत्म करने के लिए और भाजपा की बहुमत की सरकार बनाने के लिए पार्टी प्रत्याशियों को कामयाब बनाएं।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान में हालत खराब हो रहे है। मासूम बच्चों को मारे जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद से किसी का भला नहीं हो सकता।
विज्ञापन
केन्द्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद राज्य में आतंकवाद पर काबू पाया गया और देश के लोगों का मजबूती के साथ विकास किया जा रहा है। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के लिए बेहतर नीतियां होने पर लोगों का सर्मथन मिल रहा है।
अब राज्य के लोगों को सत्ता परिवर्तन करने के लिए और भाजपा की मजबूत सरकार का गठन करने के लिए वोट मांगे। इस दौरान पार्टी के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, कर्ण भागत, हरभजन सिंह, विकास डोगरा, देवराज शर्मा सहित कई नेता मौजूद थे।