फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp membership drive to run in jammu kashmir from six july, target 17 lakh members

भाजपा जम्मू का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से, 17 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

Mon, 24 Jun 2019 06:39 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 24 Jun 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
bjp membership drive to run in jammu kashmir from six july, target 17 lakh members
जम्मू-कश्मीर में भाजपा का सदस्यता अभियान छह जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर शुरू हो जाएगा। गौर करने की बात यह है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में भाजपा को कुल मिलाकर 16 लाख 48 हजार 41 वोट पड़े। 
विज्ञापन


यानी 46.4 फीसदी वोट शेयर रहा। इस बार भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने सदस्यता अभियान में 17 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदेश भाजपा को दिया है। वर्तमान में भाजपा के राज्य में करीब पांच लाख सदस्य हैं। 
विज्ञापन


12 लाख नए सदस्य बनाना प्रदेश भाजपा के लिए चुनौती से कम नहीं है। हालांकि पार्टी नेता विश्वास जता रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व से मिले लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा को 17 लाख सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य दिया है ताकि पार्टी अगर इस लक्ष्य के आसपास पहुंच गई तो उसे विधानसभा चुनाव में काफी मदद मिल सकती है। 


हालांकि भाजपा का मुख्य जनाधार जम्मू संभाग और लद्दाख संभाग में ही है। इन दोनों संभागों में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीनों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। इसके लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed