फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP meeting, from target killing to government formation in Kashmir, brainstorming, discussion on security proposals

भाजपा की बैठक: कश्मीर में टारगेट किलिंग से लेकर सरकार बनाने तक पर मंथन, सुरक्षा प्रस्तावों पर चर्चा

Tue, 16 Nov 2021 12:47 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 16 Nov 2021 12:47 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सोमवार को हुई दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन विभिन्न प्रस्तावों पर पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा के साथ सुझाव लिए गए। इसमें प्रमुख रूप से राजनीतिक और सुरक्षा परिदृश्य, चुनौतियों और भविष्य योजनाओं पर बात की गई। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति योजना पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
BJP meeting, from target killing to government formation in Kashmir, brainstorming, discussion on security proposals
जम्मू में बैठक के दौरान भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में टारगेट किलिंग से लेकर जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने तक के मुद्दे पर भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में मंथन हुआ। सोमवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन राजनीतिक तथा सुरक्षा परिदृश्य से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया। इसे मंगलवार को पास किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सोमवार को हुई दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन विभिन्न प्रस्तावों पर पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा के साथ सुझाव लिए गए। इसमें प्रमुख रूप से राजनीतिक और सुरक्षा परिदृश्य, चुनौतियों और भविष्य योजनाओं पर बात की गई। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति योजना पर चर्चा की गई। इन प्रस्तावों को मंगलवार को सरोर स्थित अखिलेश फार्म में दूसरे दिन की बैठक में रखा जाएगा। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव में जम्मू कश्मीर में भाजपा की अपनी सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


भाजपा पहले ही 50 प्लस के मिशन पर काम कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रयिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। जम्मू कश्मीर में विकास की गति में केंद्र की उपलब्धियों का जिक्र किया गया। इसके साथ सुरक्षा के मौजूदा हालात और कश्मीर में सामान्य हालात की बहाली से जुड़े मुद्दों पर बात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव में भविष्य की योजना के लिए जम्मू कश्मीर में सुरक्षा को और बेहतर बनाने पर काम करने पर जोर दिया गया। बैठक में भाजपा सह प्रभारी आशीष सूद, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, सत शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, विबोध गुप्ता, देवेंद्र मनियाल, अशोक कौल आदि मौजूद रहे।


50 प्लस के साथ जम्मू-कश्मीर में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा : रैना 
जम्मू। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने सीटों पर इशारा करते हुए कहा कि अब की बार 50 प्लस के लक्ष्य को हासिल करना है। जम्मू-कश्मीर में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा, लेकिन इस मिशनरी भाव के मिशन को धरातल पर लाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को और मेहनत करनी होगी। रैना सोमवार को त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में स्व. वैद विष्णु दत्त सभागार  में दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed