{"_id":"5c0eb16cbdec2241cb56b55e","slug":"bjp-made-patel-tallest-statue-but-could-not-build-ram-temple-said-omar-abdullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति बनाई लेकिन राम मंदिर नहीं बनवा सकी : उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति बनाई लेकिन राम मंदिर नहीं बनवा सकी : उमर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पर लोगों को भ्रमित करने के आरोप लगाते हुए नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को आरोप लगाया कि पार्टी ने गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाई लेकिन अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का वादा पूरा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा चुनावी सफलता के लिए धार्मिक भवनाएं भड़काने का हथकंडा अपना रही है।
पार्टी मुख्यालय में यहां एक समारोह में उन्होंने कहा, ‘‘साढ़े चार वर्षों बाद भाजपा एक बार फिर धर्म की बात कर रही है...आपने गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति बनवाई। आपने राम मंदिर की भी बात की थी लेकिन वादा पूरा नहीं किया।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े नहीं बल्कि एक छोटे मंदिर से भी काम चल जाता। उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह करने के लिए भाजपा राम मंदिर की बात कर रही है।
विज्ञापन
अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘अब वे एक बार फिर से इसे आगे बढ़ा रहे हैं। दिल्ली, मुंबई और अन्य स्थानों पर जुलूस निकाले जा रहे हैं क्योंकि पार्टी को आगमी लोकसभा चुनावों में हार की गूंज सुनाई पड़ रही है।’’ उन्होंने कहा कि वक्त बदल गया है और अब मतदाता अन्य चीजों के बजाए अपने कल्याण के लिए किए गए कार्यों में ज्यादा रूचि ले रहे हैं।