{"_id":"58b948d24f1c1b87598315bc","slug":"bjp-leaders-to-gather-in-jammu-and-kashmir-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आज जुटेंगे सियासत के दिग्गज, भाजपा के कई नेता भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में आज जुटेंगे सियासत के दिग्गज, भाजपा के कई नेता भी शामिल
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 03 Mar 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के कई नेता शामिल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के बेटे विक्रमादित्य के विवाह की शुक्रवार को रिसेप्शन में हिस्सा लेने रियासत समेत देश के विभिन्न हिस्सों से भी कई नामचीन लोग पहुंचेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना का पहुंचना लगभग तय है।
विज्ञापन
सांबा जिले के बीपी ग्रींस 17 माइल्स में रखे गए रिसेप्शन में जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती व रियासत के मंत्री, विधायक व उच्च स्तर के अधिकारी व सियासी नेताओं व मीडिया से संबंधित लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
हाई प्रोफाइल रिसेप्शन को देखते हुए बीपी ग्रींस के आसपास वीरवार को ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने रिसेप्शन में कई दिग्गज नेताओं के पहुंचने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि कई राष्ट्रीय स्तर के भाजपा नेता पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन