फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP leaders killed in Kulgam at the behest of Pakistan: Ravindra Raina

पाकिस्तान के इशारे पर कुलगाम में भाजपा नेताओं की हत्या: रवींद्र रैना

विज्ञापन
BJP leaders killed in Kulgam at the behest of Pakistan: Ravindra Raina
जम्मू। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कश्मीर के कुलगाम जिले के भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुलाम रसूल डार व उनकी पत्नी भाजपा नेता जवाहिरा की आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या को जघन्य अपराध बताया है। उन्होंने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के इशारे पर आतंकवादियों ने भाजपा नेताओं की हत्या की है।
विज्ञापन

रैना ने कहा है कि दिवंगत भाजपा नेता गुलाम रसूल डार व उनकी पत्नी जवाहिरा ने पांच अगस्त 2021 को अनुच्छेद 370 की समाप्ति के दो साल पर कुलगाम व अनंतनाग जिलों में तिरंगे झंडे फहराए थे। पाकिस्तान ने अपने पालतू आतंवादियों के माध्यम से कायराना हमला करवाकर कश्मीर को एक बार फिर लहुलूूहान करने का काम किया है। पाकिस्तान और आतंकी इंसानियत के कातिल हैं और भाजपा नेताओं का देश हित में बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। चुन चुनकर आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा जाएगा।
विज्ञापन

तरुण चुघ ने कश्मीर में भाजपा नेताओं की हत्या की निंदा की
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव जम्मू कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ ने भी हत्या की कड़ी निंदा की। चुघ ने कहा कि पाकिस्तान आधारित आतंकवादियों ने कायराना हरकत को अंजाम दिया है। भाजपा कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed