{"_id":"5e993a0a8ebc3e774252e2f4","slug":"bjp-leader-sofi-yousuf-handed-over-appreciation-letters-to-coronavirus-warriors-of-district-anantnag-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनागः सोफी यूसुफ ने कोरोना से जंग में जुटे योद्धाओं को किया सम्मानित, दिए प्रशंसा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनागः सोफी यूसुफ ने कोरोना से जंग में जुटे योद्धाओं को किया सम्मानित, दिए प्रशंसा पत्र
Fri, 17 Apr 2020 10:39 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
सोफी यूसुफ ने कोरोना से जंग में जुटे योद्धाओं को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद जम्मू-कश्मीर भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष सोफी यूसुफ ने अनंतनाग जिला अध्यक्ष वजाहत के साथ जिला प्रशासन अनंतनाग के अधिकारियों को प्रशंसा पत्र सौंपे। इन पत्रों के जरिए उन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जो मानवता के लिए कोरोना से जंग में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
सोफी यूसुफ ने कहा कि कोरोना से जंग में ये योद्धा साहस, निस्वार्थ, दृढ़ संकल्प और खुद को बड़े जोखिम में रखकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम सुरक्षित रहें। वे अथक परिश्रम कर रहे हैं। साथ ही समर्पणभाव के साथ अटल विश्वास प्रदर्शित करते हैं कि कोरोना को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
सोफी ने कहा कि उनकी निस्वार्थ भावना और धैर्य के साथ, हम कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में विजयी होंगे। हम सभी कोरोना योद्धाओं और उनकी टीमों को सलाम करते हैं।
विज्ञापन