फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp leader Ashwani Chrungoo said In Jammu and Kashmir some parties are doing politics with wrong perception

अश्विनी चुरंगू बोले: जम्मू-कश्मीर में कुछ दल गलत धारणा के साथ कर रहे सियासत

Tue, 15 Jun 2021 10:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 15 Jun 2021 10:48 AM IST
सार

कश्मीरी पंडित नेता अश्विनी कुमार चुरंगू ने कहा कि पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ऐसे दल एक बार फिर गलत धारणा की राजनीति कर लोगों में भ्रम पैदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
bjp leader Ashwani Chrungoo said In Jammu and Kashmir some parties are doing politics with wrong perception
अश्विनी कुमार चुरंगू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राजनीतिक मामलों, फीडबैक के प्रभारी एवं कश्मीरी पंडित नेता अश्विनी कुमार चुरंगू ने कहा है कि कुछ दलों व नेताओं की गलत धारणा से जम्मू-कश्मीर पर उनकी राजनीतिक सोच सही नहीं हो सकती है। राजनीति में सही सोच की प्रासंगिकता विषय पर बेविनार में चुंरगू ने कहा कि प्रदेश में कुछ राजनीतिक दल लोगों के बीच गलत धारणा पैदा करने का काम करते रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा जबकि सच्चाई यह हैं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था और है, दुनिया की कोई भी ताकत इसको भारत से अलग नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा सात दशक तक कश्मीर के कुछ दलों ने लोगों में गलत धारणा पैदा करने का काम किया। कश्मीर में हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं पर उन्होंने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यधारा की सभी राजनीतिक पार्टियों को कश्मीर में गलत धारणा के साथ नहीं सही धारणा को लेकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू: सेना में भर्ती होने के सपनों पर कोरोना ने लगाई ब्रेक, मांग- इस वजह से दो साल की विशेष छूट मिले    
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed