फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ram Madhav to reach Srinagar today to boost morale of BJP in the Valley

जम्मू-कश्मीरः घाटी में भाजपाइयों का मनोबल बढ़ाने आज श्रीनगर पहुंचेंगे राम माधव

Thu, 27 Aug 2020 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ram Madhav to reach Srinagar today to boost morale of BJP in the Valley
राम माधव - फोटो : ANI

कश्मीर घाटी में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों खासतौर से पार्टी नेताओं की सुरक्षा प्रबंधों की जमीनी हकीकत जानने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव वीरवार को कश्मीर दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह घाटी में भाजपाइयों का मनोबल भी बढ़ाने के साथ बैठक भी करेंगे। साथ ही घाटी से अनुच्छेद 370 हटने के बाद बनी स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार, राम माधव श्रीनगर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर सियासी हालात के अलावा कश्मीर में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा भी लेंगे। जम्मू से भाजपा के कश्मीर प्रभारी विबोध गुप्ता और महासचिव संगठन अशोक कौल भी वीरवार को कश्मीर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


विबोध गुप्ता के अनुसार, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के दौरे की उन्हें आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन वह और प्रदेश महासचिव संगठन अशोक कौल एक सप्ताह के कश्मीर दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान कश्मीर में पार्टी नेताओं की सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के अलावा उन्हें पेश आ रही समस्याओं के निदान का भी प्रयास होगा। कश्मीर में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जाएगा और वह अपना काम और बेहतर तरीके से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा को फीड बैक देंगे राम माधव
वहीं पार्टी सूत्रों के अनुसार राम माधव पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे तथा पार्टी नेताओं से जमीनी हालात का फीडबैक भी लेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को इसकी रिपोर्ट देंगे। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में पार्टी नेता वसीम बारी और उनके परिवार के दो सदस्यों की आतंकियों द्वारा की गई निर्मम हत्या के बाद पार्टी महासचिव का यह कश्मीर घाटी का दूसरा दौरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed