{"_id":"5cff6d15bdec22071212eecb","slug":"bjp-jammu-kashmir-leaders-will-give-feedback-of-state-to-home-minister-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के भाजपा नेता करेंगे अमित शाह को रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के भाजपा नेता करेंगे अमित शाह को रिपोर्ट
Tue, 11 Jun 2019 02:27 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर भाजपा के नेता गुरूवार 13 जून को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रियासत के हालात पर फीड बैक देंगे। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में भाजपा की तैयारियों की जानकारी भी शाह को दी जाएगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बुलावे पर प्रदेश भाजपा के नेताओं में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव संगठन अशोक कौल 12 जून को नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे और वहां अगले दो दिनों तक 13 और 14 जून को वह राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राज्य के हालात व पार्टी की विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी देंगे।
नई दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान प्रदेश भाजपा नेताओं के भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, महासचिव संगठन राम लाल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिलने के आसार है। इन बैठकों में प्रदेश से केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. जितेंद्र सिंह व सांसद जुगल किशोर शर्मा के भी मौजूद रहने की संभावना हैं। एक जुलाई से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा के प्रबंधों व तैयारियों पर भी चर्चा होने के आसार है।
विज्ञापन
इस बारे में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बुलावे पर वह व महासचिव संगठन अशोक कौल 13 और 14 जून को शाह व अन्य केंद्रीय नेताओं व मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और राज्य के हालात पर चर्चा की जाएगी।