फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP Jammu is working hard to collect people for prime minister narendra modi rally

जम्मू में मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को बीजेपी ने झोंकी ताकत, मोर्चा प्रभारियों समेत सांसद जुटे

Tue, 29 Jan 2019 03:35 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 29 Jan 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
BJP Jammu is working hard to collect people for prime minister narendra modi rally
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन फरवरी को रियासत के दौरे और विजयपुर में महा रैली को कामयाब बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सांसदों से लेकर पूर्व विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों व पार्टी के प्रमुख नेताओं व मोर्चा प्रभारियों को भीड़ जुटाने का जिम्मा सौंपा गया है। 
विज्ञापन


विजयपुर में प्रतिष्ठित एम्स परियोजना का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री की महा रैली में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा को करीब दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना व महासचिव संगठन अशोक कौल प्रदेश के सांसदों, पूर्व विधायकों से लेकर एमएलसी व प्रमुख नेताओं को टारगेट दे चुके हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना तक प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रैली स्थल का दौरा कर प्रबंधों का जायजा ले चुके हैं। महा रैली के दौरान लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए भाजपा नेताओं को अपने संबंधित इलाकों के लोगों के साथ बने रहने की हिदायत भी जारी की गई है। जम्मू पुंछ लोकसभा के सांसद जुगल किशोर शर्मा हों या फिर उधमपुर डोडा संसदीय सीट के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, अपने संसदीय क्षेत्रों में बैठकें कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता अपार स्नेह करती है और उन्हें सुनने के लिए लाखों लोगों के रैली स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के दौरे के साथ ही जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के भाजपा का चुनाव अभियान भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed