फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP is misleading to public on the issue of Article 370: sham lal

बंदर घुड़की साबित हो रही पाक को मोदी की फटकार: शामलाल

Sun, 30 Nov 2014 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 30 Nov 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
BJP is misleading to public on the issue of Article 370: sham lal

कसबा में चुनावी बैठकों का संबोधित करते हुए पीएचई मंत्री और विधानसभा सीट से उम्मीदवार शामलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर रियासत की जनता को गुमराह किया है। उसने पहले अनुच्छेद 370 को हटाने की बात कही थी, लेकिन बाद में चुपचाप अपने घोषणापत्र से इसे गायब कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनाने से पहले मोदी पाकिस्तान को खूब फटकार लगा रहे थे, लेकिन पाकिस्तान की ओर से रोज-रोज किए जा रहे सीजफायर के उल्लंघन उनकी फटकार को बंदर घुड़की ही साबित कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे पिछले पांच वर्षों से रिजनल कौंसिल के मुद्दे पर संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी घोषणापत्र में रिजनल कौंसिल के गठन और रिफ्यूजियों के मसले को हल करने का वादा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामलाल ने कहा कि केंद्र की सत्ता में आने से पहले भाजपा ने महंगाई को कम करने के साथ ही पाकिस्तान को सबक सिखाने का वादा किया था, लेकिन दोनों ही मोर्चों पर वह विफल साबित हो रही है।


इस समय भी आम आदमी जबरदस्त महंगाई झेल रहा है, वहीं पाकिस्तान की ओर से अब तक करीब 132 बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है। ऐसे में मोदी की पाकिस्तान को लेकर दी गई फटकार बंदर घुड़की ही साबित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed