फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP General Secretary Ashok Kaul met Governor, party's position on Jammu and Kashmir position

राज्यपाल से मिले भाजपा महासचिव अशोक कौल, जम्मू कश्मीर की स्थिति पर रखा पार्टी का पक्ष

Thu, 12 Sep 2019 09:33 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 12 Sep 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
BJP General Secretary Ashok Kaul met Governor, party's position on Jammu and Kashmir position
राज्यपाल से भाजपा महासचिव अशोक कौल की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल सत्यपाल मलिक से बुधवार को श्रीनगर में भाजपा के महासचिव संगठन अशोक कौल ने मुलाकात कर जम्मू कश्मीर की स्थिति पर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने जम्मू कश्मीर और लद्दाख के विकास के अलावा जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने पर भी चर्चा की।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कौल को जन कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए कार्य करते रहने का आग्रह किया। इसके अलावा जेएंडके इकोनॉमिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी की सीईओ अवनी लवासा ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात कर इरा की निर्माणाधीन परियोजना की प्रगति और इससे जुड़े विभिन्न मुद्दों को राज्यपाल के संज्ञान में लाया। राज्यपाल ने लवासा से परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का महत्व भी दर्शाया।
विज्ञापन


वहीं राज्यपाल के सलाहकार के स्कंदन ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर राज्य परिवहन निगम के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान सलाहकार ने अधिकारियों को एसआरटीसी मार्गों की नए सिरे से समीक्षा करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक बसें पहाड़ी मार्गों पर चल सकें और ओवरलोडिंग की समस्या कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिनाब वैली डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में 32 वाहन पहले से ही मौजूद हैं और 33 वाहनों के नए बेड़े के शामिल होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों के व्यापक प्रचार की योजना तैयार करने को कहा। प्रमुख जिलों में चार्जिंग स्टेशन लगाने का भी फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed