{"_id":"5f05f38669cd3c6156537dbd","slug":"bjp-district-president-attacked-by-terrorists-in-bandipora-critically-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष, उनके पिता और भाई की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष, उनके पिता और भाई की हत्या की
Thu, 09 Jul 2020 02:15 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 09 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमले में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के बंदीपोरा जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष और उनके परिवार को अपना निशाना बना लिया। बुधवार शाम आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बंदीपोरा स्थित भाजपा नेता के आवास पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में भाजपा नेता शेख वसीम, उनके पिता वसीर अहमद और भाई उमर शेख की मौत हो गई। उनका घर बंदीपोरा पुलिस स्टेशन के पास मुस्लिमाबाद खलूसा में स्थित है।
हमले में घायल होने के बाद तीनों पिता-पुत्रों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें श्रीनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। कश्मीर विंग के प्रभारी मंजूर भट ने इसकी पुष्टि करते हुए उनके परिजनों के साथ संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आतंकियों ने यह बेहद कायराना हरकत की है। वहीं पुलिस ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और हमलावरों की तलाश कर रही है।
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)(इंडस्ट्रीज) डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि आतंकवादियों द्वारा किए गए इस क्रूर हमले से मैं चौंक गया हूं। ये आतंकी ऐसे लोगों पर हमला करते हैं, जिन्हें आसानी से निशाना बनाया जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष वसीम, उनके पिता और भाई नहीं रहे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख वसीम की हत्या के संबंध में फोन पर बातचीत की और पूरी घटना की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने उनके परिवारवालों के साथ सहानुभूति व्यक्ति की है।
वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमने आतंकियों के कायराना हमले में शेख वसीम, उनके पिता और भाई को खो दिया। यह पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।Over the telephone, PM @narendramodi enquired about the gruesome killing of Wasim Bari. He also extended condolences to the family of Wasim.
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) July 8, 2020
उन्होंने कहा कि मैं यह सुनिश्ति करता हूं कि उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। ऐसी दुख की घड़ी में पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।